ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologyaaj ka rashiphal horoscope of 13th march 2019

राशिफल: जानें कैसा रहेगा आपका 13 मार्च 2019 का दिन

राशिफल: जानें कैसा रहेगा आपका 13 मार्च 2019 का दिन मेष: वाणी में सौम्यता तो रहेगी, लेकिन धैर्यशीलता में कमी भी रहेगी। माता से धन की प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्य के प्रति...

राशिफल: जानें कैसा रहेगा आपका 13 मार्च 2019 का दिन
पं राघवेंद्र शर्मा,नई दिल्लीWed, 13 Mar 2019 06:53 AM
ऐप पर पढ़ें

राशिफल: जानें कैसा रहेगा आपका 13 मार्च 2019 का दिन

मेषवाणी में सौम्यता तो रहेगी, लेकिन धैर्यशीलता में कमी भी रहेगी। माता से धन की प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहे।

वृषमन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। लेखनादि बौद्धिक कार्यों में मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है।संचित धन में कमी आयेगी। 

मिथुनमन अशान्त रहेगा। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आय में वृद्धि होगी।

कर्कआत्मविश्वास में वृद्धि तो होगी, लेकिन स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। 

सिंहधैर्यशीलता में वृद्धि होगी। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। कार्यक्षेत्र में वृद्धि तो होगी, परन्तु कठिनाई आ सकती है।

कन्याआत्मविश्वास में कमी आयेगी। बातचीत में संयत रहें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। परिश्रम अधिक रहेगा।

तुला: क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी। आत्मसंयत रहें। आपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आय सन्तोषपूर्ण रहेगी।

वृश्चिक: खानदान के किसी बुजुर्ग से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। नौकरी में पदोन्नति की सम्भावना बन रही है। अफसरों का सहयोग मिलेगा।

धनु: भवन के रख-रखाव एवं सौन्दर्यीकरण के कार्य हो सकते हैं। माता के परिवार की किसी बुजुर्ग महिला से धन मिल सकता है। 

मकरमन अशान्त रहेगा। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही हैं। आय में वृद्धि होगी।

कुंभअपनी भावनाओं को वश में रखें। मानसिक तनाव हो सकता है। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। जीवनसाथी का साथ मिलेगा।

मीनधर्म के प्रति श्रद्धा भाव रहेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। बातचीत में संयत रहें। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें