ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologyaaj ka rashiphal horoscope for 19 october

राशिफल: 19 अक्टूबर को क्या कहते हैं आपके सितारे, देखें वीडियो

18 अक्टूबर को क्या कहते हैं आपके सितारे, राशि के अनुसार पढ़ें राशिफल देखें वीडियो   मेष आत्मविश्वास से तो लवरेज रहेंगे, परन्तु अति उत्साही होने से बचें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।...

राशिफल: 19 अक्टूबर को क्या कहते हैं आपके सितारे, देखें वीडियो
पं.राघवेन्द्र शर्मा, नई दिल्लीFri, 19 Oct 2018 12:38 AM
ऐप पर पढ़ें

18 अक्टूबर को क्या कहते हैं आपके सितारे, राशि के अनुसार पढ़ें राशिफल

देखें वीडियो

 

मेष
आत्मविश्वास से तो लवरेज रहेंगे, परन्तु अति उत्साही होने से बचें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। परन्तु सन्तान को कष्ट होगा।

वृष
मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। कार्यक्षेत्र की परिस्थितियों में सुधार होगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

मिथुन
वाणी में सौम्यता रहेगी। किसी रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। जीवन साथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। खर्च बढ़ेंगे। 

कर्क
क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। धर्म के प्रति श्रद्धा का भाव रहेगा। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे।

सिंह
आत्मविश्वास में कमी आयेगी। मित्रों से विवाद की स्थिति से बचें। आय में व्यवधान एवं खर्चों में वृद्धि की स्थिति रहेगी।

कन्या
क्रोध की अधिकता रहेगी। बातचीत में संयत रहें। वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है। आय की स्थिति में सुधार होगा। 

तुला
स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। धन की स्थिति में सुधार हो सकता है।

वृश्चिक
सन्तान सुख में वृद्धि होगी। वस्त्रों आदि पर खर्च बढ़ सकते हैं। माता का सहयोग मिलेगा। परिश्रम की अधिकता रहेगी।

धनु
आत्मविश्वास में कमी आयेगी। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाने के कार्यक्रम बन सकते हैं। 

मकर
पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। भवन सुख में वृद्धि होगी। माता-पिता से सहयोग मिल सकता है। रहन-सहन में असहज रहेंगे। 

कुंभ
आत्मविश्वास से परिपूर्ण तो रहेगें,परन्तु कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। 

मीन
क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेगें। धर्म के प्रति श्रद्धा भाव रहेगा। कार्यक्षेत्र में विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता हैं।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें