ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologyaaj ka rashiphal Check astrological prediction 14 october rashifal for all zodiac signs

राशिफल 14 Oct : मेष और वृषभ राशिवालों के लिए बहुत अच्छी स्थिति के योग, पढ़ें बाकी राशियों का हाल Video में

ग्रहों की स्थिति- मिथुन राशि में राहु हैं। कन्या में सूर्य और मंगल। तुला में शुक्र और बुध हैं। वृश्चिक में गुरुदेव हैं। धनु में शनि और केतु हैं। चन्द्रमा पूर्वाह्न 11, 12 बजे तक मीन में फिर मेषा...

राशिफल 14 Oct : मेष और वृषभ राशिवालों के लिए बहुत अच्छी स्थिति के योग, पढ़ें बाकी राशियों का हाल Video में
ज्योतिषाचार्य पंडित नरेन्द्र उपाध्याय,गोरखपुरMon, 14 Oct 2019 07:02 AM
ऐप पर पढ़ें

ग्रहों की स्थिति- मिथुन राशि में राहु हैं। कन्या में सूर्य और मंगल। तुला में शुक्र और बुध हैं। वृश्चिक में गुरुदेव हैं। धनु में शनि और केतु हैं। चन्द्रमा पूर्वाह्न 11, 12 बजे तक मीन में फिर मेषा राशि में हैं। इससे विभिन्न राशियों के जातकों को कुछ मिलाजुला प्रभाव मिल सकता है।

राशिफल-

मेष-
सकारात्मक- दिन बढ़ने के साथ स्थिति अच्छी होती चली जाएगी। सौम्यता बढ़ जाएगी। जीवन में बहुत अच्छी स्थिति हो जाएगी। जरूरत की हर चीज उपलब्ध होगी। नायक-नायिका की भांति चमकने लगेंगे।
नकारात्मक-10-11 बजे तक का समय थोड़ा व्याकुलता भरा रहेगा।
प्रेम-मध्यम
व्यवसाय-बेहतर
सेहत-मध्यम
उपाय-सूर्य को जल दें।

वृषभ-
सकारात्मक-आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
नकारात्मक-दोपहर बाद खर्च की अधिकता के चलते परेशान हो सकते हैं। मानसिक परेशानी मिलने लगेगी। महत्वपूर्ण काम दोपहर के पहले ही निपटाने की कोशिश करें।
प्रेम- बेहतर
व्यवसाय-ठीक ठाक स्थिति है।
सेहत-सुधार होगा।
उपाय-कालीजी का दर्शन करें।

मिथुन-
सकारात्मक-शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सब ठीक है। निर्णय लेने की क्षमता बढ़ी रहेगी।
नकारात्मक-घर में कलह की स्थिति आ सकती है। तापमान बढ़ा रहेगा।
प्रेम-प्रेम सुख मिलेगा।
व्यवसाय-अच्छा रहेगा।
सेहत-अच्छी रहेगी।
उपाय-शनिदेव का दर्शन करें।

कर्क-
सकारात्मक-स्थिति अच्छी है। भाग्य साथ दे रहा है। कोर्ट कचहरी में विजय के संकेत हैं। शासन-सत्ता का साथ मिल रहा है। कोई समस्या, कोई नकारात्मकता, कोई जोखिम नहीं है।
नकारात्मक-साझेदारी में समस्या आ सकती है।
प्रेम-अच्छी स्थिति है।
व्यवसाय-ठीक है।
सेहत-सुधार होगा।
उपाय-शिवजी का दर्शन करें।


सिंह-
सकारात्मक-अभी तक जो समस्या थी उसमें सुधार हो रहा है। दिनों दिन अच्छे की ओर बढ़ रहे हैं। पूजा-पाठ में मन लगेगा। धार्मिक स्थिति बनी रहेगी। दोपहर बाद स्थिति बहुत अच्छी हो जाएगी।
नकारात्मक-मान प्रतिष्ठा पर ठेस लग सकती है।
प्रेम-मध्यम
व्यवसाय-ठीक रहेगा।
सेहत-ठीक रहेगी।
उपाय-सूर्य को जल दें।

कन्या-
सकारात्मक-आंतरिक उर्जा बनी रहेगी।
नकारात्मक-महत्वपूर्ण काम दोपहर से पहले निपटा लें। उसके बाद चोट-चपेट लग सकती है। परिस्थितियां प्रतिकूल हो सकती हैं। समय जोखिम भरा है।
प्रेम- ठीक रहेगा।
व्यवसाय-ठीक-ठाक स्थिति है।
सेहत-मध्यम
उपाय-हरी वस्तु पास रखें।

तुला-
सकारात्मक-शत्रु पक्ष दब रहा है। काम बढ़ते चले जाएंगे। जीवन में रंगीनियां बनी हुई हैं।
नकारात्मक-चंचलता बनी रहेगी।
प्रेम- बेहतर स्थिति है।
व्यवसाय-लाभ की स्थिति रहेगी।
सेहत-सुधार होगा।
उपाय-शनिदेव का दर्शन करें।

वृश्चिक-
सकारात्मक-दोपहर बाद से अच्छा समय है। आगे बढ़ते जाएंगे। थोड़ा असहज जरूर महसूस करेंगे लेकिन अच्छी स्थिति रहेगी। दिनों दिन अच्छे की ओर बढ़ते जाएंगे। निर्णय लेने की क्षमता बढ़ी हुई है।
नकारात्मक-महत्वपूर्ण निर्णय दोपहर तक रोक दें।  
प्रेम-प्रेम का पूरा साथ मिलेगा।
व्यवसाय-कठिनाई के साथ बढ़ोत्तरी
सेहत-नरम-गरम
उपाय-बजरंग बली का दर्शन करें।

धनु-
सकारात्मक-पहले से स्थिति बेहतर है। आगे और बेहतर होगी।
नकारात्मक-थोड़ा उहापोह की स्थिति है। कलहकारी स्थिति का सृजन हो रहा है। बचकर पार करें।
प्रेम-सुधार होगा।
व्यवसाय-सुधार की ओर अग्रसर है।
सेहत-सुधार की ओर अग्रसर
उपाय-पीली वस्तु पास रखें।

मकर-
सकारात्मक-मिलाजुला असर है। पराक्रमी बने रहेंगे।
नकारात्मक- मिलाजुला समय है। घर में तू तू-मैं-मैं की स्थिति आ सकती है। संक्रमण काल से पूरे जनमानस को नरम-गरम का सामना करना पड़ रहा है।
प्रेम- बेहतर
व्यवसाय-बेहतर
सेहत-ठीक-ठाक रहेगी
उपाय-कालीजी का दर्शन करें।

कुंभ-
सकारात्मक-दोपहर के बाद से जो आपने डिजाइन कर रखा है उसे लागू करने का समय है। अच्छा रहेगा।
नकारात्मक- दोपहर तक बचकर चलें।
प्रेम-अच्छी स्थिति रहेगी।
व्यवसाय-ठीक-ठाक है।
सेहत-सुधार की ओर अग्रसर रहेंगे।
उपाय-गणेश जी की वंदना करें।

मीन-
सकारात्मक-सुबह से 10-11 बजे तक अच्छी स्थिति है। सौम्यता बनी रहेगी। आनन्द की प्राप्ति होगी।
नकारात्मक-वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। कुटुम्बों से न उलझिए। पंूजी निवेश फिलहाल रोक दें।
प्रेम- ठीक रहेगा।
व्यवसाय-अच्छे की ओर अग्रसर
सेहत-ठीक ठाक रहेगी।
उपाय-हनुमान जी का दर्शन करें।

प्रस्तुति-
अजय कुमार सिंह
गोरखपुर 

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें