ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologyaaj ka rashiphal Check astrological prediction 2 november rashifal for all zodiac signs

राशिफल 02 Nov: मिथुन और कुंभ राशिवालों को शुभ समाचार मिलने के योग, पढ़ें बाकी राशियों का हाल, देखें Video

ग्रहों की स्थिति-राहु मिथुन राशि में हैं। कन्या में मंगल हैं। तुला में सूर्य। वृश्चिक में गुरु, बुध और शुक्र हैं। धनु में अभी भी चंद्रमा के साथ शनि और केतु विद्यमान...

राशिफल 02 Nov: मिथुन और कुंभ राशिवालों को शुभ समाचार मिलने के योग, पढ़ें बाकी राशियों का हाल, देखें Video
ज्योतिषाचार्य पंडित नरेन्द्र उपाध्याय ,गोरखपुरFri, 01 Nov 2019 09:21 PM
ऐप पर पढ़ें

ग्रहों की स्थिति-राहु मिथुन राशि में हैं। कन्या में मंगल हैं। तुला में सूर्य। वृश्चिक में गुरु, बुध और शुक्र हैं। धनु में अभी भी चंद्रमा के साथ शनि और केतु विद्यमान हैं।

राशिफल-
मेष-

सकारात्मक-स्थिति ठीक है। भाग्यवश कोई काम बनेगा। धार्मिक बने रहेंगे।
नकारात्मक-अपमान होने का डर बना रहेगा। मान, सम्मान से कोई रिस्क न लीजिए।  
प्रेम-ठीक है।
व्यवसाय-बरकत होगी।
सेहत-ठीक है।
उपाय-लाल वस्तु पास रखें।

वृषभ-
सकारात्मक-सरकारी तंत्र से लाभ मिलने का योग है।
नकारात्मक-परिस्थितियां प्रतिकूल हो सकती हैं। नुकसान हो सकता है। बचकर पार करें।
प्रेम-ठीक ठाक स्थिति है।
व्यवसाय-ठीक स्थिति है।
सेहत-ठीक नहीं दिख रही है।
उपाय-हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन-
सकारात्मक-शादी-ब्याह तय हो सकता है।
नकारात्मक-थोड़ा असहज महसूस करेंगे। शादी ब्याह तय होने का योग है। जिनकी तय होने वाली है वो भी और जिनकी तय हो चुकी है वो भी असहज महसूस करेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य से भी थोड़ा असहज महसूस करेंगे। कुल मिलाकर व्यक्तिगत जीवन में थोड़ा असहज होने का योग है।
प्रेम-झगड़ा लड़ाई का संकेत है।
व्यवसाय-रोजी रोजगार में बढ़ोत्तरी होगी।
सेहत-ठीकठाक रहेगा।
उपाय-कालीजी का दर्शन करें।

कर्क-
सकारात्मक-शत्रु दमन कर सकेंगे। शत्रु उपद्रव भी सम्भव है, थोड़ा डिस्टर्ब होंगे लेकिन अंतत: जीत आपकी होगी। अपने से छोटों से ज्ञान की प्राप्ति होगी। अच्छी स्थिति है।
नकारात्मक-साझेदारी में समस्या आ सकती है।
प्रेम-ठीकठाक स्थिति है।
व्यवसाय-रोजी रोटी में तरक्की होगी।
सेहत-थोड़ा असहज महसूस करेंगे लेकिन ठीक स्थिति रहेगी।
उपाय-हनुमान जी का दर्शन करें।

सिंह-
सकारात्मक-बुजुर्गों से लाभ मिलेगा।
नकारात्मक-मन अशांत रहेगा। व्याकुलता, मानसिक परेशानी, अवसाद की स्थिति आ सकती है। बच्चों की सेहत से जुड़ी चीजें भी ठीक नहीं रहेंगी।
प्रेम-ठीकठाक स्थिति है।
व्यवसाय-ठीक चलेगा।
सेहत-थोड़ी परेशानी रहेगी।
उपाय-सूर्य को जल दें।

कन्या-
सकारात्मक-जैेसे-तैसे समय निकल जाएगा।
नकारात्मक-घर में कुछ विस्मयकारी चीजें उत्पन्न होंगी जिसकी आपने कल्पना नहीं की होगी। थोड़ा परेशान महसूस करेंगे। मां के रक्तचाप में प्लस, माइनस हो सकता है। मां के स्वभाव में थोड़ा चिढ़चिढ़ापन हो सकता है। आपमें चिढ़चिढ़ापन चल रहा है। बचकर पार करें।
प्रेम-चिंता रहेगी।
व्यवसाय-सोच के अनुरूप नहीं होगा।
सेहत-मध्यम
उपाय-गणेश जी की वंदना करें।

यहां आप वीडियो में भी अपना राशिफल देख सकते हैं-


तुला-
सकारात्मक-जो सोच रखा है उसे कार्यरूप दें। हर तरह के लोगों का साथ है। जिनके अंडर में आप काम कर रहे हैं उनका भी साथ मिलेगा और जो आपके अंडर में काम कर रहे हैं उनका भी।
नकारात्मक-अज्ञात भय बना रहेगा।
प्रेम-ठीक स्थिति है।
व्यवसाय-सरकारी तंत्र से परेशानी रहेगी।
सेहत-नाक, कान, गला की परेशानी हो सकती है।
उपाय-सूर्य को जल दें।

वृश्चिक-
सकारात्मक-अपनों का साथ होगा।
नकारात्मक-कुटुम्ब उपद्रव सम्भव है। आप कोई ऐसी विस्मयकारी बात बोल जाएंगे कि कुटुम्ब उपद्रव हो जाएगा। इस बात का ध्यान रखिए।
प्रेम-ठीक रहेगा।
व्यवसाय-रुपए-पैसे के मामले में रिस्क न लें।
सेहत-ठीक रहेगी।
उपाय-विष्णु भगवान का दर्शन करें।

धनु-
सकारात्मक-बहुत जल्द, दो चार दिन में, सब ठीक हो जाएगा। वृहस्पति आपके लग्न में आने वाले हैं।  
नकारात्मक-कुछ अच्छा चलते-चलते कुछ ऐसा हो जाएगा कि आप अवसादग्रस्त महसूस करने लगेंगे। ध्यान रखना होगा कि कहीं मन, दिमाग से कोई समस्या नहीं हो।
प्रेम-स्थिति ठीक हो रही है।
व्यवसाय-रोजी रोटी के क्षेत्र में पहले से अच्छी स्थिति होगी।
सेहत-मन परेशान रहेगा।
उपाय-काली वस्तुओं का दान करें।

मकर-
सकारात्मक-निर्णय सही लेंगे आप।
नकारात्मक-खर्च की अधिकता, कर्ज की स्थिति आ सकती है। किसी मानसिक परेशानी में पड़ सकते हैं। बचकर पार करें।
प्रेम-ठीक ठाक स्थिति रहेगी।
व्यवसाय-मध्यम स्थिति है।
सेहत-मध्यम स्थिति है।
उपाय-कालीजी का दर्शन करें।

कुंभ-
सकारात्मक-आर्थिक रूप से मजबूत होंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। कुल मिलाकर अच्छी स्थिति है।
नकारात्मक-मन परेशान रहेगा।
प्रेम-ठीक स्थिति है।
व्यवसाय-ठीक रहेगा।
सेहत-ठीक ठाक स्थिति है।
उपाय-लाल वस्तुओं का दान करें।

मीन-
सकारात्मक-कोर्ट-कचहरी में विजय के संकेत हैं। उच्चाधिकारी प्रसन्न होंगे।
नकारात्मक-पिता के स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतनी होगी।
प्रेम-ठीक स्थिति है।
व्यवसाय-व्यवसायिक सफलता के योग हैं। नौकरी चाकरी के अवसर बन सकते हैं।
सेहत-ठीक है।
उपाय-शिवजी को जलाभिषेक करें।

प्रस्तुति-
अजय कुमार सिंह
गोरखपुर। 

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें