राशिफल: 8 नवंबर को क्या कहते हैं आपके सितारे
8 नवंबर को क्या कहते हैं आपके सितारे, राशि के अनुसार पढ़ें राशिफल मेष: वाणी में कठोरता का प्रभाव बढ़ेगा। बातचीत में सन्तुलन बनाए रखें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की...
8 नवंबर को क्या कहते हैं आपके सितारे, राशि के अनुसार पढ़ें राशिफल
मेष: वाणी में कठोरता का प्रभाव बढ़ेगा। बातचीत में सन्तुलन बनाए रखें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है।
वृष: मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। घरेलू समस्याएं परेशान करेंगी। रहन-सहन में असहज रहेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
मिथुन: किसी मित्र के सहयोग से आय वृद्धि के स्रोत विकसित हो सकते हैं। धन की स्थिति में सुधार होगा। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक होगा।
कर्क: भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। मित्रों के साथ यात्रा-देशाटन के कार्यक्रम बन सकते हैं। परन्तु यात्रा कष्टदायी हो सकती है।
सिंह: मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। क्रोध की अधिकता रहेगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं।
कन्या: आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता में कमी आयेगी। किसी पुराने मित्र का आगमन हो सकता है। सुस्वादु खानपान में रुचि बढ़ेगी।
तुला: मानसिक शान्ति रहेगी, परन्तु मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव भी रहेगा। सन्तान की ओर से कोई सुखद समाचार मिल सकता है।
वृश्चिक: शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलेगी। भवन सुख में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। पिता को स्वास्थ्य विकार रहेंगे।
धनु: जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। घर परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। परिश्रम अधिक होगा। मित्रों से मतभेद बढ़ सकते हैं।
मकर: कारोबार विस्तार के लिए यात्रा पर जाना हो सकता है। यात्रा लाभप्रद रहेगी। किसी सम्पत्ति से आय वृद्धि के साधन बन सकते हैं।
कुंभ: कार्यों के प्रति जोश एवं उत्साह रहेगा। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। घर में धार्मिक कार्य हो सकते हैं।
मीन: नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। इच्छाविरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है।परिश्रम अधिक रहेगा।