ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyAaj ka Rashifal horoscope of 28th

राशिफल: 28 अक्टूबर को क्या कहते हैं आपके सितारे

28 अक्टूबर को क्या कहते हैं आपके सितारे, राशि के अनुसार पढ़ें राशिफल मेष: धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते है। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती...

राशिफल: 28 अक्टूबर को क्या कहते हैं आपके सितारे
पं राघवेंद्र शर्मा,नई दिल्लीSun, 28 Oct 2018 07:17 AM
ऐप पर पढ़ें

28 अक्टूबर को क्या कहते हैं आपके सितारे, राशि के अनुसार पढ़ें राशिफल

मेष: धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते है। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं। 

वृष: मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। लेखानादि बौद्धिक कार्यों से धनार्जन के योग बन रहे हैं। 

मिथुन: मानसिक कठिनाइयां बढ़ेंगी। पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। 

कर्क: मानसिक शान्ति रहेगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। वाहन सुख में वृद्धि होगी। मित्रों के साथ यात्रा देशाटन के लिए जा सकते हैं

सिंह: आत्मसंयत रहें मन अशान्त रहेगा। आत्मविश्वास में कमी आएगी। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी। 

कन्या: क्रोध की अधिकता रहेगी। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। बातचीत में सन्तुलित रहें। कुटुम्ब की किसी महिला से धन प्राप्ति हो सकता है।

तुला: आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, परन्तु मनमुटाव हो भी हो सकता है।

वृश्चिक: धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। मानसिक शान्ति रहेगी। नौकरी में अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं, लेकिन फिर भी तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। 

धनु: पारिवारिक समस्याएं परेशान करेंगी। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। भाई-बहनों का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। 

मकर: मन अशान्त रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ यात्रा-देशाटन के लिए जा सकते हैं। अनियोजित खर्च बढ़ेंगे। 

कुंभ: नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। आय में वृद्धि होगी। मन में प्रसन्नता के भाव रहेंगे।

मीन: आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। सन्तान को स्वास्थ्‍य विकार हो सकता है। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। 
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें