ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyAaj ka Rashifal horoscope of 22th november 2018

राशिफल: 22 नवंबर को क्या कहते हैं आपके सितारे

राशिफल: 22 नवंबर को क्या कहते हैं आपके सितारे   मेष- मानसिक शान्ति रहेगी। कला व संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान...

राशिफल: 22 नवंबर को क्या कहते हैं आपके सितारे
पं राघवेंद्र शर्मा,नई दिल्लीWed, 21 Nov 2018 10:13 PM
ऐप पर पढ़ें

राशिफल: 22 नवंबर को क्या कहते हैं आपके सितारे

 

मेष- मानसिक शान्ति रहेगी। कला व संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आएंगे। 

वृष- धैर्यशीलता में कमी रहेगी। कार्यक्षेत्र में व्यवधान आ सकते हैं। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। रहन-सहन में असहज हो सकते हैं।

मिथुन- मानसिक शान्ति रहेगी। शत्रुओं पर विजय मिलेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी। 

कर्क- धैर्यशीलता में कमी आयेगी। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। 

सिंह- स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। नौकरी में अफसरों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।परन्तु फिर भी तरक्की के अवसर मिल सकते हैं।

कन्या- मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। परिवार की किसी बुजुर्ग महिला से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। 

तुला- क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में रहेगें। धन का अभाव रहेगा। संचित धन में कमी आ सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक- धैर्यशीलता में कमी आयेगी। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। आय की स्थिति में सुधार होगा। 

धनु- आत्मविश्वास में कमी आयेगी। नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।भवन के सौन्दर्यीकरण के कार्य होंगे।

मकर- मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। खर्चों की अधिकता रहेगी। किसी पैतृक सम्पत्ति से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं।

कुंभ- किसी मित्र के सहयोग से कारोबार के अवसर मिल सकते हैं। कार्यों के प्रति जोश व उत्साह रहेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

मीन- वाणी में सौम्यता रहेगी। नौकरी में इच्छाविरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिलने के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें