ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyAaj ka Rashifal horoscope of 20th november 2018

राशिफल: 20 नवंबर को क्या कहते हैं आपके सितारे

राशिफल: 20 नवंबर को क्या कहते हैं आपके सितारे   मेष- आत्मसंयत रहें। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। माता को भी स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। दिनचर्या अव्यवस्थित हो...

राशिफल: 20 नवंबर को क्या कहते हैं आपके सितारे
पं राघवेंद्र शर्मा,नई दिल्लीMon, 19 Nov 2018 10:07 PM
ऐप पर पढ़ें

राशिफल: 20 नवंबर को क्या कहते हैं आपके सितारे

 

मेष- आत्मसंयत रहें। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। माता को भी स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। दिनचर्या अव्यवस्थित हो सकती है। 

वृष- क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। खानपान में रुचि रहेगी।

मिथुन- आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। मित्र के सहयोग से कारोबार को गति मिल सकती है। लाभ के अवसर मिलेंगे। 

कर्क- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। लेकिन अति उत्साही होने से बचें। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकता है। सन्तान को कष्ट रहेगा। 

सिंह- स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। नौकरी में अफसर से वैचारिक मतभेद बढ़ सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। 

कन्या- मानसिक शान्ति तो रहेगी, लेकिन मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। 

तुला- स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। वाणी में कठोरता का प्रभाव भी रहेगा। बातचीत में सन्तुलन बनाये रखें। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। 

वृश्चिक- नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के अवसर भी मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। मित्र का सहयोग मिलेगा। 

धनु- नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं। कार्यभार में वृद्धि हो सकती है।

मकर- आत्मविश्वास में कमी आयेगी। परिवार के साथ यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। अनियोजित खर्च बढ़ेंगें। 

कुंभ- क्रोध के अतिरेक से बचें। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। 

मीन- वैसे तो मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। परन्तु फिर भी व्यर्थ के विवाद एवं झगड़ों से बचने का प्रयास करें।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें