राशिफल: 19 नवंबर को क्या कहते हैं आपके सितारे
राशिफल: 19 नवंबर को क्या कहते हैं आपके सितारे मेष- धैर्यशीलता में कमी रहेगी। बातचीत में संयत रहें। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता...
राशिफल: 19 नवंबर को क्या कहते हैं आपके सितारे
मेष- धैर्यशीलता में कमी रहेगी। बातचीत में संयत रहें। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है।
वृष- क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी। कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्थितियां रहेंगी। आय वृद्धि के स्रोत विकसित हो सकते हैं।
मिथुन- परिवार की समस्याएं परेशान करेंगी। धन का अभाव रहेगा। कार्यक्षेत्र में विपरीत परिस्थितियां रहेगी। रहन-सहन कष्टमय रहेगा।
कर्क- वाहन सुख में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास से लवरेज रहेंगे। बातचीत में सन्तुलन बनाये रखें। पिता के सुख में आ सकती है।
सिंह- आत्मसंयत रहें। नौकरी में अफसरों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रही है।
कन्या- मानसिक शान्ति रहेगी। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। किसी सम्पत्ति को लेकर भाइयों से विवाद की स्थिति बन सकती है।
तुला- आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। परन्तु अपनी भावनाओं को वश में रखें।
वृश्चिक- पिता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद बढ़ सकते हैं। संचित धन में वृद्धि होगी।
धनु- नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। परिवार की समस्या बढ़ेंगी। किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
मकर- मन अशान्त रहेगा। बातचीत में कठोरता का प्रभाव हो सकता है। बातचीत में सन्तुलन बनाये रखें। यात्रा लाभप्रद रहेगी।
कुंभ- आत्मसंयत रहें। जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकते हैं। धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। रहन-सहन में असहाय रहेंगे।
मीन- मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। परिवार में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं।