ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyAaj ka Rashifal horoscope of 17th november 2018

राशिफल: 17 नवंबर को क्या कहते हैं आपके सितारे

राशिफल: 17 नवंबर को क्या कहते हैं आपके सितारे मेष- कला एवं संगीत के प्रति रुझान रहेगा। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं।  वृष- मन में...

राशिफल: 17 नवंबर को क्या कहते हैं आपके सितारे
पं राघवेंद्र शर्मा, नई दिल्लीSat, 17 Nov 2018 07:07 AM
ऐप पर पढ़ें

राशिफल: 17 नवंबर को क्या कहते हैं आपके सितारे


मेष- कला एवं संगीत के प्रति रुझान रहेगा। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। 

वृष- मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव समाप्त होगा। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। मीठे खान-पान के प्रति रुझान रहेगा।

मिथुन- कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। परिवार की समस्या परेशान कर सकती है। खर्च अधिक रहेंगे। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें।

कर्क- पिता से मतभेद बढ़ सकते हैं। माता का सहयोग मिलेगा। वाहन सुख में वृद्धि के योग बन रहे हैं। बातचीत में संयत रहें।

सिंह- आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। लेकिन अति उत्साही होने से बचें। आत्मसंयत रहें। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं।

कन्या- स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। शीत रोग एवं रक्त विकार से पीड़ित हो सकते हैं। मानसिक परेशानियां बढ़ेंगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

तुला- क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में रहेंगे। कला एवं संगीत के प्रति रुझान रहेगा। धन की स्थिति में सुधार होगा। 

वृश्चिक- अपनी भावनाओं को वश में रखें। जीवनसाथी से मतभेद बढ़ सकते हैं। वस्त्रों आदि पर खर्च बढ़ेंगे। यात्रा पर जाना हो सकता है।

धनु- नौकरी में स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रही हैं। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी। खर्चों में वृद्धि होगी।

मकर- जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार रहेंगे। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। यात्रा लाभप्रद रहेगी। परन्तु अनियोजित खर्च बढ़ेंगे।

कुंभ- क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। नौकरी में विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। वाहन सुख में वृद्धि होगी। आय सन्तोषजनक रहेगी।

मीन- सन्तान को कष्ट रहेगा। शैक्षिक कार्यों में कठिनाई आ सकती है। माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। परिश्रम अधिक रहेगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें