ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyAaj ka Rashifal horoscope of 16th november 2018

राशिफल: 16 नवंबर को क्या कहते हैं आपके सितारे

राशिफल: 16 नवंबर को क्या कहते हैं आपके सितारे   मेष: क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में रहेंगे। बातचीत में संयत रहें। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। वृष: मन में...

राशिफल: 16 नवंबर को क्या कहते हैं आपके सितारे
पं राघवेंद्र शर्मा,नई दिल्लीThu, 15 Nov 2018 10:57 PM
ऐप पर पढ़ें

राशिफल: 16 नवंबर को क्या कहते हैं आपके सितारे

 

मेष: क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में रहेंगे। बातचीत में संयत रहें। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं।

वृष: मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। लेखानादि-बौद्धिक कार्यों से आय के साधन बन सकते हैं। 

मिथुन: धन की स्थिति में कुछ सुधार हो सकता है। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। परन्तु कार्यभार में वृद्धि हो सकती है।

कर्क: मन अशान्त रहेगा। धर्मकर्म में रुचि बढ़ेगी। परिवार में आपसी मतभेद हो सकते हैं। कुछ पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है। 

सिंह: आत्मविश्वास में कमी आएगी। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में रहेंगे। पिता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। 

कन्या: धार्मिक कार्यों के प्रति रुझान रहेगा। संचित धन में कमी आ सकती है। किसी पुराने मित्र का आगमन हो सकता है।

तुला: क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में रहेंगे। कला एवं संगीत के प्रति रुझान रहेगा। धन की स्थिति में सुधार होगा। 

वृश्चिक: सन्तान सुख में वृद्धि होगी। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। माता से धन प्राप्‍ति के योग बन रहे हैं। खर्च अधिक रहेंगे। 

धनु: नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। आय बढ़ेगी।

मकर: वाणी में सौम्यता तो रहेगी,परन्तु स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी रहेगा। माता का स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। खर्चों की अधिकता रहेगी। 

कुंभ: आत्मविश्वास से लवरेज रहेंगे। मानसिक शान्ति तो रहेगी,लेकिन स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी हो सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

मीन: धर्म के प्रति श्रद्धा भाव रहेगा। सन्तान को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। भाई-बहनों से वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें