ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologyaaj ka rashifal horoscope of 15th november 2018

राशिफल: 15 नवंबर को क्या कहते हैं आपके सितारे

राशिफल: 15 नवंबर को क्या कहते हैं आपके सितारे   मेष: धैर्यशीलता में कमी रहेगी। बातचीत में संयत रहें। माता का सानिध्य मिलेगा। कार्यक्षेत्र में व्यवधान आ सकते हैं। वृष: माता...

राशिफल: 15 नवंबर को क्या कहते हैं आपके सितारे
पं राघवेंद्र शर्मा,नई दिल्लीWed, 14 Nov 2018 06:17 PM
ऐप पर पढ़ें

राशिफल: 15 नवंबर को क्या कहते हैं आपके सितारे

 

मेष: धैर्यशीलता में कमी रहेगी। बातचीत में संयत रहें। माता का सानिध्य मिलेगा। कार्यक्षेत्र में व्यवधान आ सकते हैं।

वृष: माता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। आत्मसंयत रहें। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। खर्च की अधिकता रहेगी।

मिथुन: आत्मविश्वास में कमी आएगी। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। आत्मसंयत रहने का प्रयास करें।

कर्क: मानसिक शान्ति रहेगी। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। पिता को स्वास्थ्‍य विकार रहेंगे। खान-पान के प्रति सचेत रहें।

सिंह: मन अशान्त रहेगा। क्रोध के अतिरेक से बचें। परिवार का सहयोग मिलेगा। आय में कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं।

कन्या: आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। किसी सम्पत्ति पर भाई-बहनों से विवाद की स्थिति बन सकती है। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें।

तुला: आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। जीवनसाथी से मन मुटाव हो सकते हैं। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे।

वृश्चिक: पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। नौकरी में अफसरों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।

धनु: पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती है। भाई-बहन का सहयोग मिलेगा। परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। वस्त्र उपहार में प्राप्त हो सकते हैं।

मकर: मानसिक शान्ति तो रहेगी, परन्तु आत्मविश्वास में कमी भी रहेगी। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव हो सकता है।

कुंभ: क्रोध की अधिकता रहेगी। परिवार में आपसी मतभेद हो सकते हैं। मित्रों के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं।

मीन: नौकरी में इच्छा विरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा।स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें