ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyAaj ka Rashifal horoscope of 12th November 2018

राशिफल: 12 नवंबर को क्या कहते हैं आपके सितारे

राशिफल: 12 नवंबर को क्या कहते हैं आपके सितारे   मेष: मन में शांति एवं प्रसन्‍नता के भाव रहेंगे। परिवार में मान-सम्‍मान में वृद्धि होगी। वाहन सुख का विस्‍तार हो सकता...

राशिफल: 12 नवंबर को क्या कहते हैं आपके सितारे
पं राघवेंद्र शर्मा, नई दिल्लीSun, 11 Nov 2018 04:48 PM
ऐप पर पढ़ें

राशिफल: 12 नवंबर को क्या कहते हैं आपके सितारे

 

मेष: मन में शांति एवं प्रसन्‍नता के भाव रहेंगे। परिवार में मान-सम्‍मान में वृद्धि होगी। वाहन सुख का विस्‍तार हो सकता है।
 
वृष: स्‍वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। पारिवारिक समस्‍या बढ़ सकती हैं। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं। 

मिथुन: धैर्यशीलता में कमी रहेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। संतान को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। किसी धार्मिक स्‍थान की यात्रा पर जा सकते हैं।

कर्क: धैर्यशीलता में कमी आएगी। आत्‍मसंयत रहें। परिवार का सहयोग रहेगा। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। 

सिंह: आलस्‍य की अधिकता रहेगी। नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा।

कन्या: क्रोध के अतिरेक से बचें। बातचीत में संयत रहें। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। स्‍थान परिवर्तन के योग भी बन रहे हैं। 

तुला: किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। पारिवारिक समस्‍या बढ़ सकती हैं। स्‍वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। संतान के प्रति चिंता बढ़ सकती है। 

वृश्चिक: स्‍वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य संबंधी समस्‍या परेशान कर सकती हैं। खर्चों की अधिकता रहेगी। 

धनु: अपनी भावनाओं को वश में रखें। वस्‍त्रों आदि के प्रति रुझान बढ़ेगा। बातचीत में संयत रहने का प्रयास करें। 

मकर: जीवनसाथी से मतभेद बढ़ सकते हैं। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। सुस्‍वादु खानपान में रुचि बढ़ेगी। 

कुंभ: क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। जीवनसाथी से नोकझोंक हो सकती है। वस्‍त्रों के प्रति रुझान रहेगा। 

मीन: मानसिक शांति रहेगी। आत्‍मविश्वास से लबरेज रहेंगे। भवन सुख में वृद्धि होगी। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें