ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologyaaj ka rashifal horoscope for 6 december 2018 in hindi

राशिफल: 6 दिसंबर को क्या कहते हैं आपके सितारे

आज का राशिफल : अपनी राशि के अनुसार जानें आपके लिए कैसा रहेगा 06 दिसंबर का दिन मेष - वस्त्रों आदि के प्रति रुझान बढ़ सकता है। परिवार की समस्याएं बढ़ सकती हैं। जीवनसाथी का सहयोग...

राशिफल: 6 दिसंबर को क्या कहते हैं आपके सितारे
पं.राघवेन्द्र शर्मा,नई दिल्लीWed, 05 Dec 2018 04:23 PM
ऐप पर पढ़ें

आज का राशिफल : अपनी राशि के अनुसार जानें आपके लिए कैसा रहेगा 06 दिसंबर का दिन

मेष वस्त्रों आदि के प्रति रुझान बढ़ सकता है। परिवार की समस्याएं बढ़ सकती हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

वृष - आत्मसंयत रहें। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। मीठे खान-पान में रुचि बढ़ेगी। मित्रों का सहयोग रहेगा। आय की स्थिति में सुधार होगा।

मिथुन स्वास्थ्‍य के प्रति सतर्क रहें। आय की स्थिति में सुधार तो होगा, लेकिन खर्चों की भी अधिकता रहेगी। संतान सुख में वृद्धि होगी।

कर्क शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आएंगे। बातचीत में संयत रहें। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। सन्तान को कष्ट होगा। 

सिंह -क्रोध के अतिरेक से बचें। परिवार का सहयोग मिलेगा। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों के सुखद परिणाम मिल सकते हैं।

कन्या -माता-पिता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। नौकरी में अफसरों में वैचारिक मतभेद बढ़ सकते हैं। स्वास्थ्‍य का अध्यान रखें।

तुला - क्रोध की अधिकता रहेगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। कार्यक्षे़त्र का विस्तार भी हो सकता है। 

वृश्चिक -भवन सुख में वृद्धि होगी। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। किसी पुराने मित्र का आगमन हो सकता है। 

धनु -जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार रहेंगे। खर्चों की अधिकता रहेगी। रहन-सहन में असहज रहेंगे। भाई बहनों का सहयोग मिलेगा। 

मकर -आत्मविश्वास में कमी रहेगी। क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी। भौतिक सुखों के विस्तार पर खर्च बढ़ सकते हैं।

कुंभ -जीवनसाथी से नोंकझोंक हो सकती है। धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। वाहन सुख में वृद्धि होगी। नकारात्मक विचारों से बचें।

मीनधर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें