ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologyaaj ka Rashifal horoscope for 3rd February 2019

राशिफल: पढ़ें अपना 3 फरवरी का राशिफल, देखें वीडियो

राशिफल: पढ़ें अपना 3 फरवरी का राशिफल मेष: मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा।  वृष: स्वभाव में चिड़ाचिड़ापन...

राशिफल: पढ़ें अपना 3 फरवरी का राशिफल, देखें वीडियो
लाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीSat, 02 Feb 2019 10:59 PM
ऐप पर पढ़ें

राशिफल: पढ़ें अपना 3 फरवरी का राशिफल

मेष: मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा। 

वृष: स्वभाव में चिड़ाचिड़ापन रहेगा। बातचीत में संयम रहें। पठन-पाठन में रूचि बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में सुखद परिस्थितियां रहेंगी।

मिथुन: आत्मविश्वास में कमी आयेगी। मन अशान्त रहेगा। कला एवं संगीत के प्रति रूझान बढ़ सकता है। नौकर में अफसरों का सहयोग मिलेगा।

 

कर्क: आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। क्षणे रूष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में रहेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। खान-पान में रूचि बढ़ेगी।

सिंह: मन अशान्त रहेगा। आय में कमी एवं खर्चों की अधिकता रहेगी। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं।

कन्या: धैर्यशीलता में कमी आयेगी। वाहन सुख में वृद्धि होगी। आय में वृद्धि तो होगी, परन्तु खर्च भी बढ़ेंगे। स्वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें।

तुला: स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य विकार रहेंगे। पिता का सानिध्य एवं सहयेाग मिलेगा। रहन-सहन में असहज रहेंगे।

वृश्चिक: पठन-पाठन में रूचि बढ़ेगी। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। माता से धन प्राप्ति हो सकती है। 

धनु: किसी मित्र का आगमन हो सकता है। भवन सुख वृद्धि होगी। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। 

मकर:  वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। बातचीत में सन्तुलन रहें। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। वस्त्र-उपहार में प्राप्त होंगे। 

कुंभ: परिवार एवं मित्रों के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

मीन: क्षणे रूष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में रहेंगे। सुख में वृद्धि होगी। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें