ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyAaj ka Rashifal horoscope for 30 october

राशिफल: 30 अक्टूबर को क्या कहते हैं आपके सितारे

30 अक्टूबर को क्या कहते हैं आपके सितारे, राशि के अनुसार पढ़ें राशिफल   मेष : अपनी भावनाओं को वश में रखें। आत्मसंयत रहें। मीठे खानपान के प्रति रुझान रहेगा। स्वास्थ्‍य के प्रति...

राशिफल: 30 अक्टूबर को क्या कहते हैं आपके सितारे
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीTue, 30 Oct 2018 01:49 PM
ऐप पर पढ़ें

30 अक्टूबर को क्या कहते हैं आपके सितारे, राशि के अनुसार पढ़ें राशिफल

 


मेष : अपनी भावनाओं को वश में रखें। आत्मसंयत रहें। मीठे खानपान के प्रति रुझान रहेगा। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें।

वृष : शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। संचित धन में कमी आएगी। पिता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं।

मिथुन : मानसिक शान्ति रहेगी। लेकिन मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव भी हो सकता है। जीवनसाथी को स्वास्‍थ्‍य विकार रहेंगे।

कर्क : भाई-बहनों के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। घर परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। रहन-सहन में असहज रहेंगे।

सिंह : आत्मविश्वास में कमी आएगी। पारिवारिक समस्याएं परेशान करेंगी। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। 

कन्या : स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। सुस्वादु खानपान में रुचि बढ़ेगी। नौकरी में अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं। 

तुला : मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। नौकरी में अफसरों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। किसी मित्र का आगमन हो सकता है।

वृश्चिक : शैक्षिक कार्यों से सफलता मिलेगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। आय में वृद्धि एवं खर्चों की अधिकता भी रहेगी। 

धनु : मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। घर-परिवार में धार्मिक मांगलिक कार्य हो सकते हैं।

मकर : परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती हैं। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार रहेंगें। नौकरी में यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

कुंभ : किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। स्थान परिवर्तन भी सम्भव है। स्वास्थ्‍य विकार रहेंगे। नौकरी में यात्रा पर जाना पड़ सकता हैं।

मीन : शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। किसी पैतृक सम्पत्ति से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें