ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyAaj ka Rashifal horoscope for 26th november 2018 in hindi

राशिफल: 26 नवंबर को क्या कहते हैं आपके सितारे

मेष : वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है। बातचीत में सन्तुलित रहें। मित्रों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। सन्तान को कष्ट होगा।  वृष : आत्मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें।...

राशिफल: 26 नवंबर को क्या कहते हैं आपके सितारे
पं.राघवेन्द्र शर्माMon, 26 Nov 2018 09:11 AM
ऐप पर पढ़ें

मेष : वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है। बातचीत में सन्तुलित रहें। मित्रों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। सन्तान को कष्ट होगा। 

वृष : आत्मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं।

मिथुन : मानसिक शान्ति तो रहेगी, लेकिन मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव हो सकता है। कार्यक्षेत्र में कठिनाई आ सकती है।

कर्क: आत्मविश्वास में कमी आयेगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी रहेगा। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। 

वीडियो में देखें अपना राशिफल

सिंह :आत्मसंयत रहें। नौकरी में अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में वृद्धि सम्भव है। खर्चों की अधिकता रहेगी।

कन्या : कार्यक्षेत्र में परिश्रम के बावजूद यथोचित सफलता संदिग्ध है। नौकरी में अफसरों से मतभेद बढेंगें। धैर्यशीलता से कमी रहेगी।

तुला : आत्मसंयत रहें। क्रोध की अधिकता रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। संचित धन में कमी आ सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृश्चिक : परिवार के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। वस्त्रों पर खर्च बढ़ सकते हैं। माता से धन की प्राप्ति हो सकती है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा।

धनु : जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा।

मकर : मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी। परिवार की समस्याएं परेशान का सकती हैं।

कुंभ : आत्मसंयत रहें। जीवनसाथी से मतभेद बढ़ सकते हैं। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती हैं। रहन-सहन में असहज रहेंगे।

मीन : धर्म-कर्म में रूचि बढ़ेगी। भाई-बहनों से मतभेद हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कठिनाईयां आ सकती हैं। खर्च अधिक रहेंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें