ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologyaaj ka Rashifal horoscope for 23rd january 2019

राशिफल: 23 जनवरी को क्या कहते हैं आपके सितारे, देखें वीडियो

राशिफल: 23 जनवरी को क्या कहते हैं आपके सितारे मेष: किसी मित्र के सहयोग से कारोबार का विस्तार हो सकता है। मानसिक शान्ति रहेगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।  वृष: स्वभाव...

राशिफल: 23 जनवरी को क्या कहते हैं आपके सितारे, देखें वीडियो
पं राघवेंद्र शर्मा,नई दिल्लीTue, 22 Jan 2019 10:40 PM
ऐप पर पढ़ें

राशिफल: 23 जनवरी को क्या कहते हैं आपके सितारे

मेष: किसी मित्र के सहयोग से कारोबार का विस्तार हो सकता है। मानसिक शान्ति रहेगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। 

वृष: स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। आय में कमी आ सकती है। कार्यक्षेत्र में व्यवधान आ सकते हैं। यात्रा पर जाना हो सकता है।

मिथुन: मन अशान्त रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। सन्तान को स्वास्थ्य विकार रहेंगे। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं।

 

कर्क: वाणी में सौम्यता रहेगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है। यात्रा पर जाना हो सकता है।

सिंह: मानसिक शान्ति रहेगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। परन्तु जिम्मेदारी बढ़ सकती है। स्थान परिवर्तन भी सम्भव है।

कन्या: आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। परन्तु स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी रहेगा। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं।

तुला: स्वस्थ्य के प्रति सचेत रहें। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। कारोबार में वृद्धि हो सकती हैं। 

वृश्चिक: परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। किसी पैतृक कारोबार का पुन: संचालन हो सकता है। परिश्रम अधिक होगा। आय में वृद्धि होगी।

धनु: घर-परिवार में धार्मिक एवं मांगलिक कार्य हो सकते हैं। वस्त्रों आदि पर खर्च बढेंगे। पिता से अधिक से आर्थिक सहयोग मिल सकता है। 

मकर: मन अशान्त रहेगा। अपनी भावनाओं को वश में रखें। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें।

कुंभ: क्षणे रूष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। माता का सहयोग मिलेगा। 

मीन: स्वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें। धार्मिक संगीत के प्रति रूझान बढ़ेगा। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें