ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologyaaj ka Rashifal horoscope for 22nd january 2019

राशिफल: 22 जनवरी को क्या कहते हैं आपके सितारे

राशिफल: 22 जनवरी को क्या कहते हैं आपके सितारे मेष: कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। वृष: कला एवं संगीत के...

राशिफल: 22 जनवरी को क्या कहते हैं आपके सितारे
पं राघवेंद्र शर्मा,नई दिल्लीTue, 22 Jan 2019 09:12 AM
ऐप पर पढ़ें

राशिफल: 22 जनवरी को क्या कहते हैं आपके सितारे

मेष: कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
वृष: कला एवं संगीत के प्रति रूझान बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। किसी मित्र के सहयोग से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं।
मिथुन: आत्मसंयत रहें। माता से वैचारिक मतभेद बढ़ सकते हैं। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी। 

 

कर्क: आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। आय में वृद्धि होगी।
सिंह: मन अशान्त रहेगा। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। खर्च अधिक होंगे। आय में कमी आ सकती है।
कन्या: धैर्यशीलता में कमी रहेगी। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। बातचीत में सन्तुलन बनाये रखें। आय की स्थिति में सुधार होगा।
तुला: आत्मसंयत रहें। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकते हैं। अफसरों से मतभेद हो सकते हैं।
वृश्चिक: पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। माता से धन प्राप्ति हो सकती है। खर्च अधिक रहेंगे।
धनु: नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। परिवार की समस्याएं परेशान करेंगी।
मकर: आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मन अशान्त रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है।
कुंभ: स्वभाव में चिडचिड़ापन रहेगा। कार्यक्षेत्र में कठिनाई आ सकती है। आय की स्थिति सन्तोजनक रहेगी। परन्तु खर्च भी अधिक रहेंगे।
मीन: अति उत्साही होने से बचें। परिवार में आपसी मतभेद हो सकते हैं। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। खर्चों की अधिकता रहेगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें