ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologyaaj ka rashifal horoscope for 16th december 2018

राशिफल: 16 दिसंबर को क्या कहते हैं आपके सितारे

राशिफल: 16 दिसंबर को क्या कहते हैं आपके सितारे मेष: क्रोध की अधिकता रहेगी। बातचीत में संयत रहें। माता को स्वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। रहन-सहन कष्टमय रहेगा।  वृष: धैर्यशीलता...

राशिफल: 16 दिसंबर को क्या कहते हैं आपके सितारे
पं राघवेंद्र शर्मा, नई दिल्लीSat, 15 Dec 2018 11:08 PM
ऐप पर पढ़ें

राशिफल: 16 दिसंबर को क्या कहते हैं आपके सितारे

मेष: क्रोध की अधिकता रहेगी। बातचीत में संयत रहें। माता को स्वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। 

वृष: धैर्यशीलता में अभी कमी रहेगी। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। मीठे खानपान के प्रति रुझान बढ़ेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

मिथुन: मानसिक कठिनाइयां रहेंगी। पारिवारिक जीवन कष्टमय रहेगा। कला एवं संगीत में रुचि बढ़ेगी। माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकता है। 

कर्क: आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। 

सिंह: आरामतलबी बढ़ेगी। माता-पिता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। 

कन्या: कार्यों के प्रति जोश एवं उत्साह रहेगा। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। धन की प्राप्ति होगी। 

तुला: आत्मविश्वास से लवरेज रहेंगे। परन्तु अति उत्साही होने से बचें। क्रोध के अतिरेक से बचें। पिता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं।

वृश्चिक: आत्मसंयत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। भवन सुख में वृद्धि होगी। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। खर्चों में वृद्धि होगी। 

धनु: आलस्य की अधिकता रहेगी। पारिवारिक जीवन कष्टमय रहेगा। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। वस्त्र उपहार में प्राप्त हो सकते हैं। 

मकर: मन अशान्त रहेगा। धैर्यशीलता में कमी आयेगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। 

कुंभ: वाणी में सौम्यता तो रहेगी, परन्तु स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। कुछ पुराने मित्रों से पुनः सम्पर्क हो सकते हैं।

मीन: मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें