ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyAaj ka Rashifal horoscope for 15th december 2018

राशिफल: 15 दिसंबर को क्या कहते हैं आपके सितारे, देखें वीडियो

राशिफल : अपनी राशि के अनुसार जानिए आपके लिए कैसा रहेगा 15 दिसंबर का दिन मेष- वस्त्रों एवं गहनों के प्रति रुझान बढ़ेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते...

राशिफल: 15 दिसंबर को क्या कहते हैं आपके सितारे, देखें वीडियो
पं.राघवेन्द्र शर्मा,नई दिल्लीSat, 15 Dec 2018 09:22 AM
ऐप पर पढ़ें

राशिफल : अपनी राशि के अनुसार जानिए आपके लिए कैसा रहेगा 15 दिसंबर का दिन

मेष- वस्त्रों एवं गहनों के प्रति रुझान बढ़ेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। 

वृष - धैर्यशीलता में कमी आयेगी। आत्मसंयत रहें। लेखनादि बौद्धिक कार्यों से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं।

 

मिथुन - मन अशान्त रहेगा। आत्मविश्वास में कमी आयेगी। धार्मिक कार्यों पर खर्च बढ़ सकते हैं। मित्रों के सहयोग से कारोबार में वृद्धि हो सकती है।

कर्क - आत्मविश्वास में कमी आयेगी। किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है।

सिंह - क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। रहन-सहन में असहज रहेंगे।

कन्या - कुटुम्ब परिवार की किसी महिला से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। भाई-बहनों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।

तुला - संचित धन की स्थिति में सुधार होगा। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों के सुखद परिवार मिलेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। 

वृश्चिक - दाम्पत्य जीवन में कठिनाइयां आ सकती हैं। माता-पिता का सानिध्य व सहयोग रहेगा।शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलेगी।

धनु - मन अशान्त रहेगा। पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। खर्चों की अधिकता रहेगी। अपने स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें।

मकर - किसी पैतृक सम्पत्ति से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। वाहन सुख में वृद्धि होगी।लेखानादि बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है।

कुंभ - धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के अवसर भी मिल सकते हैं।

मीन - पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कारोबार का विस्तार होगा। परिश्रम की अधिकता रहेगी। कार्यों में व्यवधान भी आ सकते हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें