ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyAaj ka Rashifal horoscope for 14th december 2018

राशिफल: 14 दिसंबर को क्या कहते हैं आपके सितारे

राशिफल : अपनी राशि के अनुसार जानिए आपके लिए कैसा रहेगा 14 दिसंबर का दिन मेष- बातचीत में सन्तुलन बनाए रखें। वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। आय की...

राशिफल: 14 दिसंबर को क्या कहते हैं आपके सितारे
पं.राघवेन्द्र शर्मा,नई दिल्लीThu, 13 Dec 2018 03:32 PM
ऐप पर पढ़ें

राशिफल : अपनी राशि के अनुसार जानिए आपके लिए कैसा रहेगा 14 दिसंबर का दिन

मेष- बातचीत में सन्तुलन बनाए रखें। वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। आय की स्थिति सन्तोषजनक रहेगी।

वृष - पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। रहन-सहन में असहज रहेंगे।

मिथुन - कार्यक्षेत्र की स्थिति में कुछ सुधार हो सकता है। परिवार की समस्याएं अभी यथावत रहेंगी। खर्च अधिक रहेंगे।

कर्क - मानसिक असन्तोष रहेगा। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। नौकरी में यात्रा पर जाना हो सकता है।

सिंह - धैर्यशीलता में कमी रहेगी। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। फिर भी तरक्की के अवसर मिल सकते हैं।

कन्या - धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। किसी पुराने मित्र का आगमन हो सकता है। पिता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं।

तुला - क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है। धन की स्थिति में सुधार होगा। रहन-सहन कष्टमय रहेगा।

वृश्चिक - परिवार के साथ यात्रा देशाटन पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेगें।

धनु - घर-परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। भवन के सौन्दर्यीकरण के कार्यों पर खर्च बढ़ सकते हैं। परिश्रम की अधिकता रहेगी।

मकर - नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है।परिवार से अलग हो सकते हैं।

कुंभ - आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। कार्यों के प्रति जोश व उत्साह रहेगा। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा।

मीन - शैक्षिक कार्यों में कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं। उच्चशिक्षा के लिए यात्रा पर जाना हो सकता है। माता को कष्ट रहेगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें