ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyAaj ka Rashifal horoscope for 10th december 2018

राशिफल: 10 दिसंबर को क्या कहते हैं आपके सितारे, देखें वीडियो

राशिफल : अपनी राशि के अनुसार जानिए आपके लिए कैसा रहेगा 10 दिसंबर का दिन राशिफल देखें वीडियो में- मेष- परिवार में सुख शान्ति रहेगी। लेकिन सन्तान को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते...

राशिफल: 10 दिसंबर को क्या कहते हैं आपके सितारे, देखें वीडियो
पं.राघवेन्द्र शर्मा,नई दिल्लीSun, 09 Dec 2018 10:46 PM
ऐप पर पढ़ें

राशिफल : अपनी राशि के अनुसार जानिए आपके लिए कैसा रहेगा 10 दिसंबर का दिन

राशिफल देखें वीडियो में-

मेष- परिवार में सुख शान्ति रहेगी। लेकिन सन्तान को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग बन रहे हैं।

वृष - आत्मसंयत रहें। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। नौकरी में कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। अफसरों का सहयोग मिलेगा।

मिथुन - माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें।

कर्क - कुछ पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। सुस्वादु खान-पान में रुचि रहेगी।

सिंह - क्रोध के अतिरेक से बचें। परिवार में आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं। रहन-सहन में असहज रहेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

कन्या - कार्यों के प्रति जोश एवं उत्साह से रहेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी हो सकता है। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक संगीत के कार्यक्रम हो सकते हैं।

तुला - धैर्यशीलता में कमी आयेगी। बातचीत में संयत रहें। संचित धन में कमी आ सकती है। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है।

वृश्चिक - वाणी में सौम्यता तो रहेगी, लेकिन धैर्यशीलता में कमी भी रहेगी। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है।

धनु - आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। नौकरी में कार्यक्षेत्र का विस्तार हो सकता है। आय में वृद्धि भी हो सकती है।

मकर - स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। बातचीत में संयत रहें। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी। यात्रा लाभप्रद रहेगी। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें।

कुंभ - परिवार में अशान्ति रहेगी। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। किसी मित्र के सहयोग से आय में वृद्धि के स्रोत विकसित हो सकते हैं।

मीन - पारिवारिक जीवन कष्टमय रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। किसी धार्मिक स्थान के निर्माण में खर्च कर सकते हैं। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें