राशिफल : मेष, तुला, सिंह राशि वाले बचकर पार करें समय, धन- हानि के संकेत, शनिदेव की करें अराधना

Yogesh Joshi ज्‍योतिषाचार्य पंडित नरेन्‍द्र उपाध्‍याय, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

Horoscope 6 Augsut 2022 rashifal : ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 6 अगस्त को शनिवार है। शनिवार का दिन कुछ राशि वालों के लिए शुभ तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा।

राशिफल : मेष, तुला, सिंह राशि वाले बचकर पार करें समय, धन- हानि के संकेत, शनिदेव की करें अराधना

Horoscope Today 6 August 2022 Aaj Ka Rashifal : ज्‍योतिषाचार्य पंडित नरेन्‍द्र उपाध्‍याय

ग्रहों की स्थिति- मंगल और राहु मेष राशि में हैं। शुक्र मिथुन राशि में हैं। सूर्य कर्क राशि में हैं। बुध सिंह राशि में हैं। चंद्रमा और केतु सूर्योदय के समय तुला राशि में रहेंगे। इसके बाद वृश्चिक राशि में चंद्रमा पहुंचेंगे। वक्री शनि मकर राशि में और वक्री गुरु मीन राशि में गोचर में चल रहे हैं।

राशिफल-

मेष-
जोखिम भरा समय है। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी मध्‍यम समय है। किसी तरह का कोई रिस्‍क न लें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। लाल वस्‍तु पास रखें। बजरंग बली की अराधना करें।

वृषभ-जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात हो सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम और व्‍यापार का भरपूर सहयोग है। एक सुखद समय है। लाल वस्‍तु का दान करें।

मिथुन-शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। संतान और प्रेम का साथ होगा। व्‍यापार भी आपका अच्‍छा दिख रहा है। बजरंग बली की अराधना करें।

कर्क-भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर है। प्रेम और संतान अभी भी मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय है। बजरंग बली की अराधना करते रहें।

सिंह-गृहकलह के संकेत हैं। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी सम्‍भव है। स्‍वास्‍थ्‍य नरम-गरम रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय है। सूर्यदेव को जल अर्पित करते रहें।

कन्‍या-पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। अपनों का साथ होगा। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम और संतान मध्‍यम है। व्‍यापार बहुत अच्‍छा है। लाल वस्‍तु का दान करें।

तुला-आर्थिक मामले सुलझेंगे। कुटुम्‍बीजनों में वृद्धि होगी लेकिन आपस में थोड़ी कलह की भी आशंका है। निवेश करने पर धनहानि के संकेत हैं। बाकी स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार अच्‍छा दिख रहा है। लाल वस्‍तु का दान करें।

वृश्चिक-धनवान बने रहेंगे। जीवन में जिस चीज की जरूरत है। उसकी उपलब्‍धता होगी। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर दिख रहा है। प्रेम और संतान मध्‍यम है। व्‍यापार अच्‍छा दिख रहा है। भगवान भोलेनाथ की अराधना करते रहें।

धनु-थोड़ी सी धनहानि या खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। सिरदर्द, नेत्र पीड़ा हो सकती है। संतान, प्रेम, व्‍यापार की स्थिति मध्‍यम दिख रही है। काली वस्‍तु का दान करें। लाल वस्‍तु पास रखें।

मकर-आर्थिक मामले सुलझेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। यात्रा में लाभ होगा। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार बहुंत अच्‍छा है। शनिदेव की अराधना करते रहें।

कुंभ-राजनीतिक लाभ मिलेगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्‍छी होगी। व्‍यापारिक संतुलन बनेगा। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। प्रेम, व्‍यापार, संतान की स्थिति बहुत अच्‍छी है। लाल वस्‍तु का दान करें।

मीन-रुका हुआ काम चल पड़ेगा। यात्रा में लाभ होगा। प्रेम, संतान, व्‍यापार की स्थिति अच्‍छी है। बजरंग बली की अराधना करें। लाल वस्‍तु पास रखें।

प्रस्‍तुति-
अजय कुमार सिंह

Yogesh Joshi

लेखक के बारे में

Yogesh Joshi

योगेश जोशी डिजिटल पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। ज्योतिष और धार्मिक विषयों पर उनका लेखन पाठक-केंद्रित और व्यावहारिक दृष्टिकोण के लिए जाना जाता है। राशिफल, ग्रह-गोचर, दशा-महादशा, अंकज्योतिष, सामुद्रिक शास्त्र, वास्तु, फेंगशुई और पूजा-विधि जैसे विषय उनके काम का प्रमुख हिस्सा हैं।


परिचय और अनुभव


योगेश जोशी ने डिजिटल मीडिया में काम करते हुए खबर और कंटेंट के बदलते स्वरूप को नजदीक से समझा है। पत्रकारिता में 8 वर्षों के अनुभव के साथ वह फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।


न्यूज़ और फीचर कंटेंट से शुरू हुआ उनका सफर आज ज्योतिष और धार्मिक विषयों तक पहुंच चुका है, जहां वह पारंपरिक ज्ञान को मौजूदा समय और डिजिटल पाठक की जरूरतों के हिसाब से प्रस्तुत करते हैं। उनका फोकस हमेशा इस बात पर रहता है कि कंटेंट जानकारी दे, उलझाए नहीं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि


योगेश जोशी ने मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की इस पढ़ाई ने उन्हें तथ्यों के साथ जिम्मेदारी और संतुलन बनाए रखने की समझ दी, जो उनके लेखन में साफ झलकती है।


करियर की शुरुआत और प्रोफेशनल सफर


योगेश ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अमर उजाला के डिजिटल प्लेटफॉर्म से की। यहां उन्होंने डिजिटल न्यूज़, कंटेंट राइटिंग और एडिटिंग पर काम करते हुए मजबूत आधार तैयार किया। इसके बाद डिजिटल मीडिया में लगातार काम करते हुए उन्होंने एस्ट्रोलॉजी और धार्मिक विषयों से जुड़े कंटेंट में विशेषज्ञता विकसित की।
पाठक किस भाषा में बात समझता है और किस तरह की जानकारी उसके लिए उपयोगी होती है—यह समझ उनके प्रोफेशनल सफर की सबसे बड़ी ताकत रही है।

एस्ट्रोलॉजी लेखन और उद्देश्य


योगेश के लिए ज्योतिष केवल भविष्य बताने का जरिया नहीं है। वह इसे आत्मचिंतन और सही फैसलों में मदद करने वाले एक मार्गदर्शक के रूप में देखते हैं। इसी सोच के साथ वह राशिफल और अन्य ज्योतिषीय विषयों को संतुलित, व्यावहारिक और भरोसेमंद तरीके से प्रस्तुत करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों को डराना नहीं, बल्कि जानकारी के जरिए उन्हें सोचने और समझने की दिशा देना है।


व्यक्तिगत रुचियां


काम के अलावा योगेश को सामाजिक विषयों पर पढ़ना, लिखना और भारतीय परंपराओं को समझना पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार के लिए सीखना और खुद को अपडेट रखना सबसे जरूरी है।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राशिफल (डेली एवं वीकली)
ग्रह-गोचर
दशा-महादशा
अंकज्योतिष
सामुद्रिक शास्त्र
वास्तु शास्त्र
फेंगशुई
रत्न-उपाय
व्रत-त्योहार एवं पूजा-विधि

और पढ़ें
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!