ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyAaj Ka Rashifal horoscope 4 june 2023 lucky Rashi rashi today Rashifal in hindi

Aaj Ka Rashifal 11 June :आज बन रहा है यायिजय योग, इन राशियों को लाभ के आसार

सबसे पहले ग्रहों की स्थिति जानते हैं। मेष राशि में गुरु और राहु। सूर्य, बुध वृषभ राशि में। शुक्र और मंगल कर्क राशि में। केतु, तुला राशि में। चंद्रमा और शनि सूर्योदय के समय कुंभ राशि में रहेंगे। तत्पश्

Aaj Ka Rashifal 11 June :आज बन रहा है यायिजय योग, इन राशियों को लाभ के आसार
Anuradha Pandeyज्योतिषाचार्य पंडित नरेन्‍द्र उपाध्‍याय,नई दिल्लीSun, 11 Jun 2023 07:03 AM
ऐप पर पढ़ें

Aaj Ka Rashifal horoscope 11 June 2023 :सबसे पहले ग्रहों की स्थिति जानते हैं। मेष राशि में गुरु और राहु। सूर्य, बुध वृषभ राशि में। शुक्र और मंगल कर्क राशि में। केतु, तुला राशि में। चंद्रमा और शनि सूर्योदय के समय कुंभ राशि में रहेंगे। तत्पश्चात थोड़ी देर बाद चंद्रमा मीन राशि में चले जाएंगे। राशियों पर क्या प्रभाव होगा देखते हैं।

मेष राशि– मन परेशान रहेगा लेकिन कोई नुकसान नहीं होगा। खर्च की अधिकता परेशान करेगी। सर दर्द, नेत्र पीड़ा संभव है लेकिन कोई विशेष बात नहीं है। प्रेम संतान अच्छा है, व्यापार भी अच्छा है, पीली वस्तु पास रखें।

वृषभ राशि– आय में आशातीत बढ़ोतरी होगी, शुभ समाचार की प्राप्ति, रुका हुआ धन वापस। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा। पीली वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि– कोर्ट कचहरी में विजय, व्यापारिक लाभ, उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद, प्रेम की स्थिति अच्छी, स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम है, अभी बाकी सारी स्थितियों में सुधार शुरु हो चुका है। हरी वस्तु पास रखें।

कर्क राशि– भाग्य साथ देगा, यात्रा में लाभ होगा, धार्मिक बने रहेंगे, स्वास्थ्य में सुधार होगा, प्रेम संतान की स्थिति अच्छी, व्यापार भी अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।

सिंह राशि– चोट चपेट लग सकता है, किसी परेशानी में पड़ सकते हैं, परिस्थितियां प्रतिकूल है, बचकर पार करें। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम संतान मध्यम, व्यापार अच्छा रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि– जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा, चली आ रही परेशानी दूर होगी। नौकरी चाकरी की स्थिति अच्छी होगी, स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम अच्छा, संतान अच्छा, व्यापार अच्छा, सब कुछ बहुत अच्छा। बहुत खुशहाल जीवन जिएंगे। भगवान विष्णु को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि– शत्रु भी मित्र बनने की कोशिश करेंगे, गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी, बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा, स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम संतान अच्छा, व्यापार भी अच्छा। पीली वस्तु का दान करें।

वृश्चिक राशि– प्रेम में तू तू मैं मैं संभव है, बच्चों के सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा, स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम संतान मध्यम, व्यापार लगभग ठीक रहेगा। हरी वस्तु का दान करें।

धनु राशि– भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी भी संभव है लेकिन गृह कलह भी संभव है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, प्रेम संतान अच्छा रहेगा, व्यापार भी अच्छा रहेगा भगवान विष्णु को प्रणाम करें।

मकर राशि– किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा, रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे, स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम संतान अच्छा, व्यापार बहुत अच्छा। भगवान विष्णु को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि– जुबान अनियंत्रित ना होने पाए, स्वास्थ्य बहुत अच्छा, प्रेम संतान की स्थिति सुधर चुकी है, व्यापार थी बहुत अच्छा। निवेश करने से थोड़ा बचें। भगवान विष्णु को प्रणाम करें। पीली वस्तु का दान करें।

मीन राशि– नायक–नायिका के भाग्य चमकते हुए दिखाई पड़ रहे हैं, स्वास्थ्य में सुधार, प्रेम संतान की स्थिति बहुत अच्छी, व्यापार बहुत अच्छा। अपने स्वजनों को इकट्ठा करके चलेंगे। पीली वस्तु पास रखें। शुभ होगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें