ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyAaj Ka Rashifal horoscope 29 july 2023 lucky zodiac signs rashi today bhavishyafal

Aaj Ka Rashifal : तुला, वृश्चिक, मकर, कुंभ, मीन वालों पर रहेगा शनि का प्रभाव, लाल वस्तु रखें पास

Horoscope 29 July 2023 rashifal: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 29 जुलाई को शनिवार है। शनिवार का दिन कुछ राशि वालों के लिए शुभ तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा।

Aaj Ka Rashifal : तुला, वृश्चिक, मकर, कुंभ, मीन वालों पर रहेगा शनि का प्रभाव, लाल वस्तु रखें पास
Yogesh Joshiज्‍योतिषाचार्य पंडित नरेन्‍द्र उपाध्‍याय,गोरखपुरSat, 29 Jul 2023 10:17 AM
ऐप पर पढ़ें

ग्रहों की स्थिति: गुरु और राहु मेष राशि में, सूर्य कर्क राशि में, मंगल और बुध सिंह राशि में,शुक्र वक्री और केतु तुला राशि में, चंद्रमा वृश्चिक राशि में वक्री शनि कुंभ राशि के गोचर में चल रहे हैं।

राशिफल-.

मेष: बचके पार करें। वाहन धीरे चलाएं। किसी तरह से कोई रिस्क ना लें। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान अच्छा, व्यापारिक दृष्टिकोण से मध्यम से उत्तम की तरफ आप जा रहे हैं। सूर्य को जल देते रहें।

वृषभ: वैवाहिक स्थिति सुधरेगी। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापार और नौकरी की स्थिति काफी अच्छी रहेगी। काली जी को प्राणाम करें।

मिथुन: शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम,व्यापार आपका अच्छा रहेगा। लाल वस्तु का दान करें।

कर्क: भावुक होकर कोई निर्णय नहीं लीजिए। लिखने-पढ़ने में समय व्यतीत करिए। स्वास्थ्य नरम-गरम, प्रेम-संतान की स्थिति अच्छा है, व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

शुक्र और बुध की निकटता से होगी उथल- पुथल, सभी 12 राशियां होंगी प्रभावित, पढ़ें अपनी राशि का हाल

सिंह: भवन और वाहन की खरीदारी संभव है। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि संभव हो, लेकिन साथ ही साथ कलह भी संभव है। स्वास्थ्य ठीक-ठाक, प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार लगभग सही चलेगा। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। योजनाओं को कार्य रूप दें। व्यावसायिक लाभ होगा। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु का दान करें।

तुला: पूंजी का निवेश अभी ना करें।कुटुम्बों से ना उलझे। जवान पर नियंत्रण रखें और निवेश में भी नियंत्रण रखें। बाकी आपका स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। काली जी को प्राणाम करते रहें।

30 सितंबर तक का समय इन राशियों के लिए वरदान के समान, बुध देव की बरसेगी अपार कृपा

वृश्चिक: भाग्यवर्द्धक दिनों का निर्माण हो रहा है। नायक-नायिका के भाग्य चमकते हुए दिखाई पड़ रहे हैं। जरूरत के हिसाब से वस्तुएं जीवन में उपलब्ध हैं। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार बहुत अच्छा है। पीली वस्तुएं पास रखें।

धनु: खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। अज्ञात भय सताएगा। चिड़चिड़ापन बना रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान ठीक-ठाक और व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर: आय में बढ़ोत्तरी होगी। पुराने स्त्रोत से पैसे आएंगे। नए स्त्रोत से भी डेवलप होंगे। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान अच्छा,व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

धन के कारक ग्रह शुक्र चल रहे हैं वक्री अवस्था में, 4 सितंबर तक ये राशि वाले रहें सावधान

कुंभ: शासन-सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। व्यावसायिक लाभ होगा। स्वास्थ्य नरम-गरम, प्रेम-संतान अच्छा, व्यापार भी अच्छा है। काली जी को प्राणाम करते रहें।

मीन: रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। यात्रा में लाभ होगा। धार्मिक बने रहेंगे। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें