ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyAaj Ka Rashifal horoscope 24 june 2023 lucky zodiac signs rashi today bhavishyafal

Aaj Ka Rashifal : ग्रहों की स्थिति बेहद शुभ, मेष, वृषभ, मिथुन वालों के लिए सबसे अच्छा समय, पढ़ें अपना भविष्यफल

Horoscope 24 June 2023 rashifal : ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 24 जून को शनिवार है। शनिवार का दिन कुछ राशि वालों के लिए शुभ तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा।

Aaj Ka Rashifal : ग्रहों की स्थिति बेहद शुभ, मेष, वृषभ, मिथुन वालों के लिए सबसे अच्छा समय, पढ़ें अपना भविष्यफल
Yogesh Joshiज्‍योतिषाचार्य पंडित नरेन्‍द्र उपाध्‍याय,गोरखपुरSat, 24 Jun 2023 08:40 AM
ऐप पर पढ़ें

Aaj Ka Rashifal horoscope 24 June 2023 : ग्रहों की स्थिति- गुरु, राहु मेष राशि में। बुध, वृषभ राशि में। सूर्य मिथुन राशि में। शुक्र कर्क राशि में। चंद्रमा, सिंह राशि में। केतु, तुला राशि में। वक्री शनि कुंभ राशि के गोचर में चल रहा है।

राशिफल-

मेष राशि– विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय। लिखने पढ़ने में समय व्यतीत करें शुभ होगा। प्रेम में तू-तू मैं-मैं के संकेत, बच्चों के सेहत को लेकर परेशान रहेगा मन। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा, व्यापार अच्छा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

वृषभ राशि– भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी संभव है। भौतिक सुख संपदा में वृद्धि संभव है लेकिन उसके साथ घरेलू सुख बाधित रहेगा। स्वास्थ्य ठीक ठाक, प्रेम संतान अच्छा, व्यापार भी अच्छा। सूर्य को जल देते रहें।

बुध करेंगे मिथुन राशि में प्रवेश, सभी राशियां होंगी प्रभावित, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

मिथुन राशि– व्यापार की स्थिति सुदृढ़ होगी, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, प्रेम संतान अच्छा रहेगा, कुल मिलाकर के सुखद समय कहा जाएगा। व्यापारिक उद्धार का समय। तांबे की वस्तु दान करें।

कर्क राशि– स्वास्थ्य पहले से बेहतर, प्रेम संतान की स्थिति बहुत अच्छी, व्यापार भी बहुत अच्छा। बस निवेश करने से बचें और जुबान पर नियंत्रण रखें। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि– जिस चीज की जरूरत होगी वह उपलब्ध होगी। समाज में सराहे जाएंगे। सकारात्मक ऊर्जा का संचार रहेगा। बच्चों के सेहत पर ध्यान दें, प्रेम में तू तू मैं मैं से बचें। व्यापार अच्छा चलेगा, स्वास्थ्य बहुत अच्छा है। सूर्य को जल दें।

कन्या राशि– मन परेशान रहेगा, अज्ञात भय सताएगा, सर दर्द नेत्र पीड़ा संभव है। प्रेम संतान अच्छा रहेगा, व्यापार भी अच्छा रहेगा, तांबे की वस्तु दान करें।

जुलाई की शुरुआत में ही ये ग्रह राशि परिवर्तन कर चमका देंगे इन 4 राशियों का भाग्य, देखें क्या आपको भी होगा लाभ

तुला राशि– यात्रा में लाभ होगा, शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा। तांबे की वस्तु दान करें।

वृश्चिक राशि– कोर्ट कचहरी में विजय मिलेगा, उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, प्रेम संतान अच्छा रहेगा, व्यापार भी अच्छा रहेगा। सूर्य को जल देते रहें।

धनु राशि– चोट चपेट लग सकता है लेकिन भाग्य भी साथ देगा। आर्थिक मामले सुलझेंगे। राह के रोड़े हट जाएंगे, स्वास्थ्य थोड़ा बेहतर, प्रेम संतान की स्थिति अच्छी, व्यापार भी अच्छा। सूर्य को जल दें।

शनि चल रहे हैं वक्री चाल, ये 5 राशि वाले रहें सावधान, शनिवार को करें ये खास उपाय

मकर राशि– परिस्थितियां प्रतिकूल रहेगी, वाहन धीरे चलाएं। चोट चपेट लग सकता है, स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम संतान अच्छा, व्यापार भी अच्छा। सूर्य को जल देते रहे।

कुंभ राशि– चली आ रही परेशानी दूर होगी, जीवन साथी के साथ सामंजस्य बैठेगा, स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम संतान अच्छा, हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि– शत्रु नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे, लेकिन स्वयं हारेंगे आपकी जीत होगी। स्वास्थ्य नरम गरम, प्रेम संतान मध्यम, व्यापार अच्छा रहेगा। सूर्य को जल देते रहें।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें