ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyAaj Ka Rashifal horoscope 17 june 2023 lucky zodiac signs rashi today bhavishyafal

Aaj Ka Rashifal : वक्री शनि मचाने जा रहे हैं उथल- पुथल, तुला, वृश्चिक, मकर, कुंभ, मीन वाले होंगे सबसे अधिक प्रभावित, पढ़ें राशिफल

Horoscope 17 June 2023 rashifal : ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 17 जून को शनिवार है। शनिवार का दिन कुछ राशि वालों के लिए शुभ तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा।

Aaj Ka Rashifal : वक्री शनि मचाने जा रहे हैं उथल- पुथल, तुला, वृश्चिक, मकर, कुंभ, मीन वाले होंगे सबसे अधिक प्रभावित, पढ़ें राशिफल
Yogesh Joshiलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीSat, 17 Jun 2023 01:50 PM
ऐप पर पढ़ें

Aaj Ka Rashifal horoscope 17 June 2023 : ग्रहों की स्थिति-  गुरु और राहु, मेष राशि में। बुध और चंद्रमा, वृषभ राशि में। सूर्य, मिथुन राशि में। शुक्र और मंगल, कर्क राशि में। केतु, तुला राशि में और शनि कुंभ राशि के गोचर में चल रहे हैं। राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेंगे आइए देखते हैं।

राशिफल- 

मेष राशि– धन की स्थिति सुदृढ़ता की तरफ ले जाएगी। स्वास्थ्य आपका पहले से बेहतर है। संतान की स्थिति प्रोग्रेस कराने वाली होगी। व्यवसाय आपका अच्छा चल रहा है। स्वास्थ्य पर थोड़ा अभी भी ध्यान देने की आवश्यकता है। हरी वस्तु दान करें, शुभ होगा।

वृषभ राशि– विद्यार्थियों के लिए अति उत्तम समय, व्यवसायियों के लिए अति उत्तम समय है। स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा, प्रेम संतान की स्थिति काफी अच्छी होगी। व्यापार में सुदृढ़ता आएगी। समाज में सराहे जाएंगे। आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। शुभ समय कहा जा सकता है। गणेश जी को प्रणाम करते रहें।

मिथुन राशि– मन चिंतित रहेगा, कमजोरी का अनुभव करेंगे, चाहे वह धन हो या स्वास्थ्य की कमजोरी हो। संतान की स्थिति लगभग ठीक है। बहुत अच्छी स्थिति नहीं कही जाएगी। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि– आय में आशातीत बढ़ोतरी होगी। आय के पुराने मार्ग से पैसे आएंगे, आय के नवीन मार्ग से पैसे आएंगे। रुका हुआ धन वापस होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा, प्रेम संतान की स्थिति भी काफी अच्छी। एक शुभ समय। गणेश जी को प्रणाम करते रहें। हरी वस्तु का दान करें।

सिंह राशि– व्यवसायिक सफलता मिलेगी, धनदायक समय रहेगा, कोर्ट कचहरी में विजय मिलेगा। राजनीतिक लाभ मिलेगा, स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम संतान मध्यम, व्यापार बहुत अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि– उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा, कोर्ट कचहरी में विजय मिलेगा। व्यावसायिक सफलता मिलेगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा दिख रहा है। भाग्यवर्धक दिनों का निर्माण होगा। हरी वस्तु दान करें।

शनि चलेंगे अब उल्टी चाल, मेष से लेकर मीन राशि वालों के जीवन में होगी हलचल, अशुभ प्रभावों से बचने के लिए करें ये काम

तुला राशि– चोट चपेट लग सकता है, किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल है, थोड़ा बचकर पार करें। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम संतान अच्छा, व्यापार अच्छा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि– जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा, उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा, छुट्टी सा महसूस करेंगे। प्रेमी प्रेमिका की मुलाकात होगी, नौकरी चाकरी की स्थिति अच्छी होगी, स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम संतान अच्छा, व्यापार भी अच्छा। हरी वस्तु का दान करें। 

धनु राशि– शत्रु भी मित्र बनने की कोशिश करेंगे, गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी, बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम संतान मध्यम, व्यापार बहुत अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि– मानसिक चंचलता थोड़ा प्रेम में तू तू मैं मैं का कारण बनेगा, बच्चों के सेहत की स्थिति अच्छी होगी, स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम संतान लगभग ठीक ठाक, व्यापार भी अच्छा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

17 जून से इन राशि वालों को रहना होगा सावधान, शनि का रहेगा अशुभ प्रभाव, रोजाना करें ये खास उपाय

कुंभ राशि– भौतिक सुख संपदा में वृद्धि होगी, घर में कुछ उत्सव सा माहौल हो सकता है, स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम संतान अच्छा, व्यापार भी अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि– पराक्रम रंग लाएगा, रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। अपनों का साथ होगा, प्रेम संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा। यह सहयोग व्यापारिक हो सकता है। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें