ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyAaj ka Rashifal 6 February People of these zodiac signs including Virgo will get good news these people should donate red things

राशिफल 6 फरवरी: कन्या समेत इन राशि वालों को मिलेगा अच्छा समाचार, ये लोग लाल वस्तु का करें दान

Today Horoscope 6 February 2023 rashifal : ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 6 फरवरी को सोमवार है। सोमवार का दिन कुछ राशि वालों के लिए शुभ तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य।

राशिफल 6 फरवरी: कन्या समेत इन राशि वालों को मिलेगा अच्छा समाचार, ये लोग लाल वस्तु का करें दान
Saumya Tiwariज्‍योतिषाचार्य पंडित नरेन्‍द्र उपाध्‍याय,नई दिल्लीMon, 06 Feb 2023 09:49 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

ग्रहों की स्थिति- राहु मेष राशि में। मंगल वृषभ राशि में। चंद्रमा सूर्योदय के समय कर्क राशि में। शाम तक सिंह राशि में। केतु तुला राशि में। बुध धनु राशि में। सूर्य मकर राशि में। शुक्र और शनि कुंभ राशि में और गुरु मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं। 

राशिफल-

मेष राशि- कलह से बचिए। भौतिक सुख- संपदा की वृद्धि के साथ- साथ प्रेम में तू- तू, मैं- मैं। बच्चों के सेहत पर ध्यान दीजिए। स्वास्थ्य नरम- गरम। प्रेम- संतान मध्यम। व्यापार अच्छा दिख रहा है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें। 

वृषभ राशि- पराक्रम रंग लाएगा। रोजी- रोजगार में तरक्की करेंगे। भौतिक सुख- संपदा में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम- संतान अच्छा। व्यापार भी अच्छा। लाल वस्तु का दान करें। 

मिथुन राशि- स्वास्थ्य में सुधार हो चुका है। प्रेम- संतान की स्थिति आपके पक्ष में आ चुकी है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी कुछ नए अवसर दिख रहे हैं। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि- नित्य प्रति आगे बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य में सुधार होते जा रहा है। प्रेम- संतान की स्थिति बहुत अच्छी होते जा रही है। व्यापारिक दृष्टिकोण से कुछ नई प्रतिस्पर्धा को पार कर देने वाली स्थिति आ रही है। बस चोट- चपेट न लगे इस बात का ध्यान रखें। नीली वस्तु दान करना आपके लिए शुभ होगा। 

सिंह राशि- किसी भी कार्य को करने के लिए सूर्यास्त तक रुक जाएं। सूर्यास्त के बाद और आने वाले दिन में उसको प्लान कर लें। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम- संतान की स्थिति मध्यम है। व्यापार आपका अच्छा दिख रहा है। शिवजी को प्रणाम करते रहें। 

कन्या राशि- आय के नवीन स्तोत्र बन रहे हैं। कुछ अच्छे समाचार की प्राप्ति हो रही है। पार्टनरशिप में थोड़े विवाद दिख रहे हैं। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम- संतान अच्छा। व्यापार भी अच्छा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें। 

तुला राशि- व्यापार और आय दोनों साथ दे रहे हैं। स्वास्थ्य नरम- गरम है। प्रेम- संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। व्यापारिक दृष्टिकोण से कुछ नए अवसर दिख रहे हैं। नीली वस्तु पास रखें। 

वृश्चिक राशि- शासन सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। उच्चाधिकारियों का आर्शीवाद मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम- संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। व्यापार भी बहुत अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- परिस्थितियां अनुकूल हो रही हैं। स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। प्रेम- संतान की स्थिति थोड़ी सी विपरीत है। संतान की स्थिति मनचाहा नहीं है। व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें। 

मकर राशि- चोट- चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। बचकर पार करें। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम- संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापारिक दृष्टिकोण से सुअवसर मिलेगा। लाल वस्तु का दान करें।

कुंभ राशि- शत्रु परास्त होंगे। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम- संतान की स्थिति भी सुधार की तरफ। व्यापार अच्छा। गणेश जी को प्रणाम करते रहें। 

मीन राशि- भावनाओं में न बएं। शत्रुओं पर कब्जा कर लेंगे। प्रेम- संतान की स्थिति सुधार की तरफ लेकिन प्रेम में थोड़ी दूरी दिख रही है। व्यापार आपका अच्छा दिख रहा है। सफेद वस्तु पास रखें।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें