ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyAaj ka panchang Today is Ram Navami today was the birth of Lord Rama the 7th incarnation of Lord Vishnu

Aaj ka panchang: आज है भगवान विष्णु के 7वें अवतार भगवान राम का जन्मदिवस, पढ़ें आज का पंचांग

आज है रामनवमी, इस दिन भगवान विष्णु के 7वें अवतार भगवान राम जन्मदिन मनाया जाता है। चैत्र नवरात्रि के नवमी को ही भगवान राम का जन्म हुआ था। इस अवसर पर जगह -जगह भगवान राम के जन्मदिन के उपलक्ष्य...

Aaj ka panchang: आज है भगवान विष्णु के 7वें अवतार भगवान राम का जन्मदिवस, पढ़ें आज का पंचांग
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीThu, 02 Apr 2020 08:14 AM
ऐप पर पढ़ें

आज है रामनवमी, इस दिन भगवान विष्णु के 7वें अवतार भगवान राम जन्मदिन मनाया जाता है। चैत्र नवरात्रि के नवमी को ही भगवान राम का जन्म हुआ था। इस अवसर पर जगह -जगह भगवान राम के जन्मदिन के उपलक्ष्य में उत्सव होते हैं। इस दिन न सिर्फ भगवान राम की पूजा होती है बल्कि उनके भाई लक्ष्मण और मां सीता के साथ हनुमान जी की भी पूजा की जाती है। 

श्री रामनवमी, महानवमी, श्री दुर्गा नवमी, तारा नवमी, श्री स्वामी नारायण जयंती, सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, वसंत ऋतु। मध्याहन 1.30 बजे से सांय 3 बजे तक राहुकाल
2 अप्रैल गुरुवार, 2020, 13 चैत्र (सौर), शक, 1942, 19 चैत्र मास, प्रविष्टे, 2077, 08 शाबान सन हिजरी, 1441, चैत्र शुक्ल नवमी रात्रि 2.43 बजे तक उपरांत दशमी, पुनर्वसु नक्षत्र साय 7.28 बजे तक तदनंतर पुष्य नक्षत्र, अतिगण्य योग सायं 3.21 बजे तक पश्चात सुकर्मा योग, बालव करण, चंद्रमा मध्याहन 1.33 बजे तक मिथुन राशि में उपरांत कर्क राशि में

पं वेणी माधन गोस्वामी

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें