ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyAaj ka Panchang 18 April Worship Maa Katyayani today in these auspicious times Check Here Today Subh Panchang

Aaj ka Panchang 18 April: आज मां कात्यायनी की इन शुभ मुहूर्त में करें पूजा, शुभ पंचांग से जानिए राहुकाल का समय

आज चैत्र नवरात्रि 2021 का छठवां दिन है। आज मां कात्यायनी की विधि-विधान से पूजा की जाती है। हिन्दू पंचांग के अनुसार अप्रैल 18, 2021, रविवार चैत्र माह के शुक्ल पक्ष षष्ठी तिथि है। चंद्रमा मिथुन राशि पर...

Aaj ka Panchang 18 April: आज मां कात्यायनी की इन शुभ मुहूर्त में करें पूजा, शुभ पंचांग से जानिए राहुकाल का समय
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीSun, 18 Apr 2021 05:24 AM
ऐप पर पढ़ें

आज चैत्र नवरात्रि 2021 का छठवां दिन है। आज मां कात्यायनी की विधि-विधान से पूजा की जाती है। हिन्दू पंचांग के अनुसार अप्रैल 18, 2021, रविवार चैत्र माह के शुक्ल पक्ष षष्ठी तिथि है। चंद्रमा मिथुन राशि पर संचार करेगा। चैत्र शुक्ल पक्ष षष्ठी, आनन्द संवत्सर विक्रम संवत 2078, शक संवत 1943 (प्लव संवत्सर), चैत्र। षष्ठी तिथि रात 10 बजकर 35 मिनट तक उपरांत सप्तमी। नक्षत्र आद्रा सुबह 05 बजकर 02 मिनट तक उपरांत पुनर्वसु। अतिगण्ड योग शाम 07 बजकर 55 मिनट तक, उसके बाद सुकर्मा योग। करण कौलव सुबह 09 बजकर 37 मिनट तक, बाद तैतिल  रात 10 बजकर 35 मिनट तक, बाद गर।

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय-

सूर्योदय- 05:42 ए एम पर।
सूर्यास्त-06:34 पी एम पर।
चन्द्रोदय- 09:48 ए एम पर।
चन्द्रास्त- 12:07 ए एम, अप्रैल 19 तक।

मां कात्यायनी की पूजा के शुभ मुहूर्त-

ब्रह्म मुहूर्त- 04:12 ए एम, अप्रैल 19 से 04:57 ए एम, अप्रैल 19 तक।    
अभिजित मुहूर्त- 11:42 ए एम से 12:34 पी एम तक।
विजय मुहूर्त- 02:17 पी एम से 03:08 पी एम तक।
गोधूलि मुहूर्त- 06:21 पी एम से 06:45 पी एम तक।
अमृत काल- 06:00 पी एम से 07:46 पी एम तक।
निशिता मुहूर्त- 11:45 पी एम से 12:30 ए एम, अप्रैल 19 तक।
त्रिपुष्कर योग- 05:02 ए एम, अप्रैल 19 से 05:41 ए एम, अप्रैल 19 तक।
रवि योग - 05:42 ए एम से 05:02 ए एम, अप्रैल 19 तक।

आज बनने वाले अशुभ मुहूर्त-

राहुकाल- 04:57 पी एम से 06:34 पी एम तक।
यमगण्ड- 12:08 पी एम से 01:45 पी एम तक।
गुलिक काल- 03:21 पी एम से 04:57 पी एम तक।
दुर्मुहूर्त- 04:51 पी एम से 05:42 पी एम तक।
वर्ज्य- 11:50 ए एम से 01:35 पी एम तक।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें