ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrology80 20 principle of pareto should keep in mind for success

सक्सेस मंत्र: पैरेटो का 80/20 सिद्धांत भी ध्यान रखें

परेटो प्रिंसिपल में कहा जाता है कि 80 प्रतिशत नतीजे केवल 20 प्रतिशत प्रयासों से प्राप्त हो सकते हैं। यह सिद्धांत आज भी बहुत से लोगों के लिए सहायक सिद्ध होता है। हालांकि अपने जीवन में हम इस सिद्धांत...

सक्सेस मंत्र: पैरेटो का 80/20 सिद्धांत भी ध्यान रखें
लाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीMon, 09 Dec 2019 11:32 PM
ऐप पर पढ़ें

परेटो प्रिंसिपल में कहा जाता है कि 80 प्रतिशत नतीजे केवल 20 प्रतिशत प्रयासों से प्राप्त हो सकते हैं। यह सिद्धांत आज भी बहुत से लोगों के लिए सहायक सिद्ध होता है। हालांकि अपने जीवन में हम इस सिद्धांत को नजरअंदाज कर देते हैं। इस सिद्धांत को असरकारी तरीके से इस्तेमाल कर हम एक अच्छा जीवन जी सकते हैं। इस 80/20 के सिद्धांत को हम अपने करियर, संबंधों, स्वास्थ्य, आदतों, लक्ष्य प्राप्ति, उत्पादक क्षमता, भावों और संक्षेप में कहें तो प्रत्येक क्षेत्र में अपना सकते हैं। हम सम्पूर्ण में से 20 फीसदी महत्वपूर्ण चीजों को प्राथमिकता दे सकते हैं जिनसे के कि हमें 80 रिजल्ट प्राप्त होता है।


सबसे अच्छा यही होगा कि हमें अपने लक्ष्य की छोटी से बड़ी, सभी बातों का पता होना चाहिए। अब पहचानें कि 80/20 के सिद्धांत में कौन से लक्ष्य फिट बैठते हैं। ऐसे कुछ 20 प्रतिशत लक्ष्य भी होते हैं, जो आपको 80 प्रतिशत संतुष्टि या खुशी देते हैं। कई बार यह पहचानना भी जरूरी होता है कि आपका मंतव्य पूरा हो रहा है या नहीं।


सबसे बड़ी सफलताएं कभी आसान नहीं होतीं। उनके पीछे कठोर परिश्रम और प्रयास होते हैं। हमारा मौजूदा जीवन भी हमारे प्रयासों का नतीजा होता है। यह हम पर ही निर्भर करता है कि उसमें और सुधार करें। जो भी हम कर रहे हैं या करना चाहते हैं, उसमें अपना श्रेष्ठतम संभव प्रयास करें। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें