ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrology7 inspirational quotes of rabindranath tagore

सक्सेस मंत्र: कुछ नया सोचने को प्रेरित करती हैं 'गुरुदेव' ये बातें

गुरुदेव के नाम से मशहूर राविंद्रनाथ टैगोर भी भारत के उन महापुरुषों में एक हैं जिन्होंने लोगों को अपने विचारों से प्रभावित किया है। जन गण मन .. जैसा देश को दुनिया का सबसे खूबसूरत राष्ट्रगान देने वाले...

सक्सेस मंत्र: कुछ नया सोचने को प्रेरित करती हैं 'गुरुदेव' ये बातें
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीThu, 05 Oct 2017 10:58 PM
ऐप पर पढ़ें

गुरुदेव के नाम से मशहूर राविंद्रनाथ टैगोर भी भारत के उन महापुरुषों में एक हैं जिन्होंने लोगों को अपने विचारों से प्रभावित किया है। जन गण मन .. जैसा देश को दुनिया का सबसे खूबसूरत राष्ट्रगान देने वाले रविंद्रनाथ टैगोर ही हैं। अनेक महापुरुषों की तरह रवींद्रनाथ के विचार भी ओजपूर्ण हैं। ये विचार शांत हो चुके इंसान के मन में भी जोश का संचार करने की क्षमता रखते हैं। 

पढ़ें गुरुदेव के 7 ओजपूर्ण विचार-

1- हर एक कठिनाई जिससे आप मुंह मोड़ लेते हैं, एक दिन भूत बन कर आपकी नीद में बाधा डालेगी।

2- जो कुछ हमारा है वो हम तक आता है, यदि हम उसे ग्रहण करने की क्षमता रखते हैं।

3- किसी बच्चे की शिक्षा अपने ज्ञान तक सीमित मत रखिये, क्योंकि वह किसी और समय में पैदा हुआ है।

4- यदि आप सभी गलतियों के लिए दरवाजे बंद कर देंगे तो सच बाहर रह जायेगा।

5- आस्था वो पक्षी है जो सुबह अंधेरा होने पर भी उजाले को महसूस करती है।

6- पंखुडियां तोड़ कर आप फूल की खूबसूरती नहीं इकठ्ठा करते।

7- मित्रता की गहराई परिचय की लम्बाई पर निर्भर नहीं करती।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें