ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrology29 September is the fourth day of Navratri Maa Kushmanda fulfills these wishes of the devotees

नवरात्रि का चौथा दिन कल: मां कूष्मांडा भक्तों की पूरी करती हैं ये मनोकामनाएं, जानें शुभ रंग

Navratri 4th Day 2022: नवरात्रि के चौथे दिन मां दुर्गा के स्वरूप मां कूष्मांडा की पूजा की जाती है। नवरात्रि का चौथा दिन जानें किन राशियों के लिए लकी-

नवरात्रि का चौथा दिन कल: मां कूष्मांडा भक्तों की पूरी करती हैं ये मनोकामनाएं, जानें शुभ रंग
Saumya Tiwariलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीWed, 28 Sep 2022 11:26 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

Navratri 4th Day 2022: शारदीय नवरात्र की चतुर्थी तिथि पर देवी के कूष्मांडा स्वरूप का दर्शन-पूजन करने का विधान है। शास्त्रत्तें के अनुसार अपनी मंद मुस्कान से पिंड से ब्रह्मांड तक का सृजन देवी ने इसी स्वरूप में किया था। कूष्मांडा स्वरूप के दर्शन पूजन से न सिर्फ रोग-शोक दूर होता है अपितु यश, बल और धन में भी वृद्धि होती है। काशी में देवी के प्रकट होने की कथा राजा सुबाहु से जुड़ी है। देवी कुष्मांडा का मंदिर दुर्गाकुंड क्षेत्र में स्थित है। इन्हें दुर्गाकुंड वाली दुर्गा के नाम से भी जाना जाता है।

इसे भी पढ़ें: नवरात्रि का चौथा दिन 29 को, जानें मां कूष्मांडा की पूजन विधि, शुभ मुहूर्त, मंत्र, भोग व रंग

किस रंग के कपड़े पहनें-

जातक पूजा के समय लाल, गुलाबी व पीत रंग के वस्त्र धारण करें।

किन राशियों के लिए शुभ-

नवरात्रि का चौथा दिन सभी 12 राशियों के लिए शुभ। विशेषकर मकर और कुंभ राशि के लिए उत्तम।

आज का शुभ रंग : स्वर्ण आभा रंग-

देवी स्कन्दमाता को लाल व स्वर्ण आभा वाला रंग प्रिय है।

इसे भी पढ़ें: अक्टूबर में इन 5 बड़े ग्रहों की स्थिति में होगी हलचल, जानें कब कौन-सा ग्रह बदलेगा राशि

कौन सी मनोकामनाएं होती हैं पूरी-

 मां कूष्मांडा अपने भक्तों के कष्ट और रोग का नाश करती है। मां कूष्मांडा की पूजा उपासना करने से भक्तों को सभी सिद्धियां मिलती हैं। मान्यता है कि मां की पूजा करने से व्यक्ति के आयु और यश में बढ़ोतरी होती है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें