ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrology29 October Horoscope the mind of these zodiac signs including Aquarius will remain disturbed and their work will be spoiled Astrology in Hindi

29 अक्टूबर को कुंभ समेत इन राशि वालों का मन रहेगा अशांत, इनके बनेंगे बिगड़े काम, पढ़ें मेष से मीन राशि तक का हाल

Horoscope Rashifal 29 october 2021 : वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है।...

29 अक्टूबर को कुंभ समेत इन राशि वालों का मन रहेगा अशांत, इनके बनेंगे बिगड़े काम, पढ़ें मेष से मीन राशि तक का हाल
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीFri, 29 Oct 2021 05:55 AM
ऐप पर पढ़ें

Horoscope Rashifal 29 october 2021 : वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है।  प. राघवेंद्र शर्मा से जानिए 29 अक्टूबर, 2021 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल...

मेष राशि

वृष राशि 

  • संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है। शैक्षिक कार्यों में सुखद परिणाम मिलेंगे। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। धैर्यशीलता में वृद्धि होगी। किसी पैतृक कारोबार का विस्तार हो सकता है। परिश्रम की अधिकता रहेगी।

नवंबर में बन रहा ग्रहों का शुभ संयोग, कई राशि वालों को होगा लाभ ही लाभ

मिथुन राशि

  • आत्मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। पिता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। वस्त्रों आदि पर खर्च बढ़ सकते हैं। मन अशान्त रहेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। माता-पिता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। खर्च अधिक रहेंगे। क्रोध के अतिरेक से बचें।

कर्क राशि

  • मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि भी होगी। संचित धन में वृद्धि होगी। पिता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। सुस्‍वादु खानपान में रुचि रहेगी। स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर परेशानी हो सकती हैं।

25 अक्टूबर तक चंद्रमा और राहु वृषभ राशि में बना रहे ग्रहण योग, ये तीन राशि वाले रहें सावधान

सिंह राशि

  • आत्मविश्वास में कमी रहेगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। मानसिक तनाव भी हो सकता है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भाइयों के सहयोग से कारोबार में तरक्‍की के योग बन रहे हैं। प‍िता से मधुर संबंध रहेंगे।

कन्या राशि

  • आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में हो सकते हैं। कारोबार में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। परिवार की जिम्‍मेदारी बढ़ सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। वाणी का प्रभाव रहेगा। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है। व्‍यर्थ के व‍िवादों से बचें।

गुरु पुष्य नक्षत्र आज: 677 साल बाद बन रहा खरीदारी का बेहद शुभ संयोग, बरकत होने की है मान्यता

तुला राशि

  • क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। परिवार का साथ मिलेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। सन्तान के दायित्व की पूर्ति होगी। अनियोजित खर्च बढेंगे। मन में निराशा एवं असंतोष के भाव रहेंगे।

वृश्चिक राशि

  • मन परेशान रहेगा। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। खर्च अधिक रहेंगे। वस्त्रों आदि के प्रति रुझान बढ़ सकता है। पिता के स्वास्‍थ्‍य का ध्यान रखें। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं। व्‍यर्थ के विवाद एवं झगड़ों से बचें। प्रापर्टी से आय के स्रोत व‍िकस‍ित होने के योग हैं।

धनु राशि

  • आत्मविश्वास में कमी रहेगी। शैक्षिक कार्यों में सुधार होगा। वाहन सुख में कमी आ सकती है। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। शैक्ष‍िक कार्यों में सफलता के योग हैं। मनवांछि‍त फल की प्राप्‍त‍ि होगी। 

2 नवंबर से इन राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन, क्या लिस्ट में शामिल है आपकी राशि

मकर राशि

  • क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के मनोभाव हो सकते हैं। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। अपनी भावनाओं को वश में रखें। जीवनसाथी से नोकझोंक हो सकती है। जीवनसाथी के स्‍वास्‍थ्‍य का ध्‍यान रखें। शीत रोग से ग्रस‍ित हो सकते हैं।

कुंभ राशि

  • मन अशान्त रहेगा। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। आय में कमी एवं खर्च की अधिक की स्थिति हो सकती है। धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। भवन सुख में वृद्धि होगी। स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर च‍िंत‍ित हो सकते हैं। 

 

धनतेरस पर त्रिपुष्कर योग के साथ तीन ग्रहों की युति का बन रहा शुभ संयोग, जानिए खरीदारी का शुभ मुहूर्त

मीन राशि

  • मानसिक शान्ति‍ रहेगी, परन्तु आत्मविश्वास में कमी रहेगी। परिवार का साथ मिलेगा। बौद्धिक कार्यों से आय के साधन बन सकते हैं। सुख-सुविधाओं के विस्तार पर खर्चों में वृद्धि होगी। किसी मित्र के सहयोग से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। माता से धन की प्राप्‍ति‍ होगी। (पं.राघवेन्द्र शर्मा)

     

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें