ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrology21 June know why days are becoming shorter and night longer from tomorrow

21 June: कल से दिन होने लगेंगे छोटे, जानें क्यों

देश में कल (21 जून) से दिन धीरे-धीरे छोटे और रातें बड़ी होने लगेंगी। न्यूज एजेंसी वार्ता के मुताबिक मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित शासकीय जीवाजी वेधशाला के अधीक्षक डॉ. राजेन्द्र प्रकाश गुप्त ने बताया...

21 June: कल से दिन होने लगेंगे छोटे, जानें क्यों
एजेंसी,उज्जैनThu, 20 Jun 2019 07:53 PM
ऐप पर पढ़ें

देश में कल (21 जून) से दिन धीरे-धीरे छोटे और रातें बड़ी होने लगेंगी। न्यूज एजेंसी वार्ता के मुताबिक मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित शासकीय जीवाजी वेधशाला के अधीक्षक डॉ. राजेन्द्र प्रकाश गुप्त ने बताया कि कल 21 जून को सूर्य के अपने अधिकतम उत्तरी बिन्दु कर्क रेखा पर होने के कारण उत्तरी गोलार्द्ध में दिन सबसे बड़ा तथा रात्रि सबसे छोटी  होती है। 21 जून के बाद दिन धीरे-धीरे छोटे होने लगेंगे और 23 सितम्बर को दिन-रात बराबर होंगे।

सहनशीलता ही सफलता की कुंजी है
        
उन्होंने बताया कि 21-22 जून को उज्जैन में सूयोर्दय सुबह पांच  बज कर 42 मिनट पर तथा सूयार्स्त शाम सात बज कर 16 मिनट पर होगा। इस प्रकार दिन सबसे बड़ा 13 घंटे 34 मिनिट तथा रात्रि 10 घंटे 26 मिनिट की होगी। 22 जून के बाद सूर्य की दक्षिण की ओर गति प्रारम्भ हो जायेगी। इसे दक्षिणायन प्रारम्भ कहते हैं। उन्होंने बताया कि वेधशाला में इस खगोलीय घटना को देखने की व्यवस्था की गई है। धूप होने पर दोपहर 12 बजकर 28 मिनिट पर शंकु यंत्र के माध्यम से परछाई को गायब होते प्रत्यक्ष देख  सकते हैं। उज्जैन कर्क रेखा के नजदीक स्थित है, इसलिये 21 एवं 22 जून को दोपहर 12 बजकर 28 मिनिट पर सूर्य की किरणों के लम्बवत होने के कारण परछाई शून्य हो जायेगी।

आज का पंचांग: जानिए आज 20 जून 2019 का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें