ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrology2020 health rashifal According to astrology know the health condition of each zodiac sign through out the year 2020

स्वास्थ्य राशिफल 2020: राशि अनुसार जानिए नए साल में कैसी रहेगी आपकी सेहत

नए साल को लेकर हर व्यक्ति बेहद उत्साहित महसूस करता है। ऐसे में आने वाले नए साल को सुखद बनाने के लिए लोग कई तरह की योजनाएं बनाते हैं तो कई लोग ज्योतिषयों से सालभर का भविष्य पहले ही जान लेने में ज्यादा...

स्वास्थ्य राशिफल 2020: राशि अनुसार जानिए नए साल में कैसी रहेगी आपकी सेहत
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीSun, 08 Dec 2019 12:10 PM
ऐप पर पढ़ें

नए साल को लेकर हर व्यक्ति बेहद उत्साहित महसूस करता है। ऐसे में आने वाले नए साल को सुखद बनाने के लिए लोग कई तरह की योजनाएं बनाते हैं तो कई लोग ज्योतिषयों से सालभर का भविष्य पहले ही जान लेने में ज्यादा रूचि रखते हैं। आपने अक्सर लोगों को यह कहते सुना होगा कि अच्छी सेहत के भरोसे रहकर आप अपने जीवन के किसी भी लक्ष्य को बड़ी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। तो इसी बात को ध्यान में रखते हुए आज हम आपको बताएंगे कि हर राशि के लिए साल 2020 सेहत के लिहाज से आखिर कैसा रहने वाला है। 

2020 में मेष की सेहत-
-मार्च से मई तक का समय इस राशि के जातकों के लिए सेहत के लिहाज से अच्छा रहने वाला है। लेकिन नए साल 2020 में जून से अगस्त तक आपको सेहत से जुड़ी कई परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। इस दौरान आपको अपनी सेहत का अधिक ध्यान रखना होगा।

2020 में वृषभ की सेहत-
नया साल 2020 सेहत के लिहाज से आपके लिए अच्छा बना हुआ है। समय के साथ कभी-कभी छोटी-मोटी परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं लेकिन ये तकलीफें जल्द ठीक हो जाएंगी।अच्छी बात यह है कि इस पूरे साल आप मानसिक और शारीरिक रूप से सेहतमंद बने रहेंगे।

2020 में मिथुन की सेहत-
सेहत के लिहाज से साल की शुरुआत अच्छी होगी। लेकिन साल के मध्य भाग में सेहत को लेकर आपको थोड़ा सतर्क रहना होगा। यह वर्ष स्वास्थ्य जीवन के लिए सामान्य रहेगा।

2020 में कर्क की सेहत-
नए वर्ष में आपको स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। जिसकी वजह से आपको अपनी सेहत बनाए रखने के लिए खर्च भी करना पड़ सकता है। कर्क राशि के लोग इस साल टायफाइड, डेंगू, चिकन गुनिया या अन्य प्रकार के बुखार की चपेट में आ सकते हैं।

2020 में सिंह की सेहत-
नया साल 2020 आपके स्वास्थ्य जीवन के लिए शुभ संकेत सेकर आ रहा है। इस वर्ष आपकी मानसिक और शारीरिक स्थिति शुभ रहने वाली है। लेकिन अप्रैल और जुलाई ये दो महीने आपको अपनी सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। 

2020 में कन्या की सेहत-
-कन्या राशि के लिए सेहत के लिहाज से वर्ष 2020 अच्छा रहने वाला है। जिसकी वजह से आपका मनोबल भी हमेशा बना रहेगा। लेकिन कई बार काम में व्यस्तता के कारण आपके ऊपर मानसिक दबाव बना रह सकता है।

2020 में तुला की सेहत-
नया साल इस राशि के जातकों के लिए सेहत के लिहाज से मिलाजुला रहने वाला है।इस वर्ष आपको किसी लंबी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। साल की शुरुआत में इस राशि के जातकों को शारीरिक दर्द और पेट से जुड़ी समस्याएं झेलनी पड़ सकती हैं।

2020 में वृश्चिक की सेहत- 
सेहत के लिहाज से इस राशि के जातकों के लिए यह साल सामान्य रहने वाला है। मौसम में परिवर्तन की वजह से सेहत से जुड़ी परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। साल के मध्य में वृश्चिक राशि के लोगों को आंत से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं। इससे बचने के लिए अधिक मसालेदार एवं तली-भुनी चीजों का सेवन करने से परहेज करें। 

2020 में धनु की सेहत-
धनु राशि के जातकों को इस साल मानसिक बेचैनी बनी रह सकती है। ऐसी स्थिति में रोजाना ध्यान और योग करें। इस राशि के लोगों को इस साल अपनी सेहत को लेकर किसी तरह की कोई लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए।

2020 में मकर की सेहत-
इस साल मकर राशि के लोगों को आलस्य से दूर रहने की कोशिश करनी चाहिए। साथ ही इस राशि के लोगों को इस साल कमजोरी, थकान महसूस हो सकती है। इन लोगों को इस साल अपने खान-पान पर ध्यान देने की जरूरत है। 

2020 में कुंभ की सेहत-
इस राशि के लोगों को इस साल अपनी सेहत पर ध्यान देने की बहुत जरूरत है। ऐसा न करने पर उन्हें सेहत से जुड़ी कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। फरवरी से लेकर मई माह के बीच के समय इस राशि के लोगों को बाहर का खाना खाने से परहेज करना चाहिए। 

2020 में मीन की सेहत-
इस राशि के लोगों के लिए नया साल बेहद अच्छा रहने वाला है। हालांकि खांसी-जुकाम जैसी परेशानियां आपको परेशान कर सकती हैं। मई से लेकर सितंबर तक का माह आपको प्रसन्नता से भर देगा। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें