ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrology10 September rashifal

Rashi: अजा एकादशी पर बेहद शुभ संयोग, इन राशियों की खुलेगी किस्मत, बढ़ेगा मान-सम्मान

Horoscope Today: आज रविवार के दिन अजा एकादशी पर सर्वार्थ सिद्धि योग के साथ रवि पुष्य योग का संयोग भी बन रहा है, जो पुण्यदायक माना जाता है।

Rashi: अजा एकादशी पर बेहद शुभ संयोग, इन राशियों की खुलेगी किस्मत, बढ़ेगा मान-सम्मान
Shrishti Chaubeyलाइव हिंदुस्तान,नई दिल्लीSun, 10 Sep 2023 02:48 PM
ऐप पर पढ़ें

Rashifal Today: ग्रहों की स्थिति का असर सभी 12 राशियों पर पड़ता है। आज 10 सितंबर रविवार का दिन बेहद ही शुभ माना जा रहा है। आज रविवार के दिन अजा एकादशी पर सर्वार्थ सिद्धि योग के साथ रवि पुष्य योग का संयोग भी बन रहा है, जो पुण्यदायक माना जाता है। रवि पुष्य योग में किसी भी कार्य की शुरुआत करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। इसलिए आइए जानते हैं आज का दिन किन राशियों के लिए लाभकारी साबित होगा-

Vastu: घर में रखी ये छोटी चीजें भी बन सकती हैं वास्तु दोष का कारण, आज ही कर दें बाहर

मेष राशि 
मेष राशि के लोगों के लिए आज रविवार का दिन फायदेमंद माना जा रहा है। भगवान विष्णु और सूर्यदेव की कृपा से समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यापार में धन लाभ होने की संभावना है। बिजनेस कर रहे लोगों को कोई अच्छी डील भी मिल सकती है। वहीं, ऑफिस में पॉलिटिक्स से दूर रहना आपके लिए बेहतर रहेगा। हर रविवार सूर्य देव की उपासना करें। आज चावल का सेवन करने से बचें। 

सिंह राशि
सिंह राशि के लोगों के लिए रविवार का दिन शुभ माना जा रहा है। सेहत में सुधार होगा। जीवनसाथी के साथ चल रही मतभेदों को बैठकर बातचीत कर सुलझाएं। वहीं, व्यापार से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। बच्चों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। सूर्यदेव को जल में काला तिल और लाल पुष्प मिलाकर अर्घ्य दें।

Gemstone: ये रत्न बदल देंगे आपका भाग्य, राजा के सामान हो जाएगा जीवन

मीन राशि 
रविवार का दिन मीन राशि के लोगों के लिए बेहद शुभ माना जा रहा है। आज के दिन विष्णु भगवान और सूर्य देव की पूजा उपासना करने से आपको फायदा मिलेगा। सालों से रुका हुआ धन मिलने की संभावना है। काम के सिलसिले में विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। व्यापार में थोड़ी बहुत दिक्कतें आ सकती हैं, जिसे आप अपनी सूझबूझ के साथ आसानी से हल कर लेंगे।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े