ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrology10 best and inspirational quotes of mahatma gandhi

सक्सेस मंत्र: वो बदलाव खुद में लाइए जिसे आप दुनिया में देखना चाहते हैं-महात्मा गांधी

हमारे देश में कई ऐसे महापुरुष हुए हैं जिनके जीवन और विचारों से बहुत कुछ सीखा जा सकता है। इन महापुरुषों के विचार हमें निराशा के माहौल से उबारने में सहायक होते हैं। इन विचारों में ऐसी ऊर्जा होती है कि...

सक्सेस मंत्र: वो बदलाव खुद में लाइए जिसे आप दुनिया में देखना चाहते हैं-महात्मा गांधी
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीSun, 01 Oct 2017 10:36 PM
ऐप पर पढ़ें

हमारे देश में कई ऐसे महापुरुष हुए हैं जिनके जीवन और विचारों से बहुत कुछ सीखा जा सकता है। इन महापुरुषों के विचार हमें निराशा के माहौल से उबारने में सहायक होते हैं। इन विचारों में ऐसी ऊर्जा होती है कि इंसान एक बार फिर से किसी काम को करने का हौसला जुटा लेता है। ऐसे ही सकारात्क विचारों से दुनिया को प्रभावित करने वाले महापुरुषों में से एक महात्मा गांधी हैं।

1869 में आज के ही दिन जन्में महात्मा गांधी ने अपने साधारण कामों से ही पूरी दुनिया में असाधारण ख्याति प्राप्ति की। उन्होंने अहिंसा का मार्ग अपनाते हुए जिस तरह से देश की आजादी में अग्रणी भूमिका निभाई उसके लिए पूरी दुनिया में मिसाल दी जाती है। दुनिया के बड़े से बड़े राजनेता और समाज सेवक सभी महात्मा गांधी के पथ और विचारों को अपनाने की वकालत करते हैं।

गांधी जयंती के मौके यहां हम आपको उनके कुछ ओजपूर्ण और सकारात्मक विचार यहां देने जा रहे जो में अलग सोच पैदा करने की क्षमता रखते हैं।


1- वो बदलाव खुद में लाइए जिसे आप दुनिया में देखना चाहते हैं।

2- व्यक्ति अपने विचारों से निर्मित एक प्राणी है, वह जो सोचता है वही बन जाता है।

3- कर्म प्राथमिकताओं को व्यक्त करता है।

4- मेरा धर्म सत्य और अहिंसा पर आधारित है। सत्य मेरा भगवान है, अहिंसा उसे पाने का साधन।

5- विश्वास करना एक गुण है, अविश्वास दुर्बलता कि जननी है।

6- सत्य कभी ऐसे कारण को क्षति नहीं पहुंचाता जो उचित हो।

7- ऐसे जियो जैसे कि तुम कल मरने वाले हो। ऐसे सीखो की तुम हमेशा के लिए जीने वाले हो।

8- सत्य बिना जन समर्थन के भी खड़ा रहता है, वह आत्मनिर्भर है।

9- जहां प्रेम है वहां जीवन है।

10- एक कायर प्यार का प्रदर्शन करने में असमर्थ होता है, प्रेम बहादुरों का विशेषाधिकार है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें