Hindi Newsधर्म न्यूज़आस्थाtulshi vivah date timing shubh muhurat remedies for unmarried girls for marriage
Tulsi Vivah: जानें तुलसी विवाह का शुभ मुहूर्त, अविवाहित लड़कियां कर लें ये उपाय

Tulsi Vivah: जानें तुलसी विवाह का शुभ मुहूर्त, अविवाहित लड़कियां कर लें ये उपाय

संक्षेप:

Tulsi Vivaah Shubh Muhurat: हिंदू धर्म में तुलसी विवाह का बहुत महत्व होता है। इस दिन की गई पूजा को बहुत ही शुभ माना जाता है। जानिए इस साल तुलसी विवाह कब है और इस बार का शुभ मुहूर्त क्या है? साथ ही जानिए एक ऐसा उपाय जो अविवाहित लड़कियां इस दिन कर सकती हैं। 

Thu, 23 Oct 2025 01:21 PMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

सनातन धर्म में तुलसी के पौधे का विशेष महत्व होता है। मान्यता के अनुसार रोजना तुलसी की पूजा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है। माना जाता है कि तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी का वास होता है। कई मौकों पर इस पौधे की पूजा करना अनिवार्य होता है। वहीं तुलसी विवाह के दिन इसकी पूजा अर्चना करने से मां लक्ष्मी सुख समृद्धि का वरदान देती हैं। तुलसी विवाह हिंदू धर्म का खास त्योहार है। इस दौरान भगवान विष्णु के प्रतीक शालीग्राम और तुलसी के पौधे का विवाह कराया जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से शादीशुदा लाइफ अच्छी चलती है और जीवन में आने वाली हर बाधा दूर हो जाती है। चलिए जानते हैं कि इस साल तुलसी विवाह कब है और इसकी पूजा के लिए शुभ मुहूर्त क्या है?

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

तुलसी विवाह का शुभ मुहूर्त

तुलसी विवाह हर साल कार्तिक महीने की शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि पर ही तुलसी विवाह मनाया जाता है। हिंदू पंचाग के हिसाब इस तिथि की शुरुआत 2 नंबवर से होगी। सुबह 7:31 बजे से इस तिथि की शुरुआत हो जाएगी। साथ ही इसका समापन अगले दिन यानी 3 नंबवर को होगा। इस दिन का मुहूर्त सुबह 5:07 बजे तक होगा। ऐसे में 2 नंबवर के दिन ही तुलसी विवाह मनाया जाएगा।

कर लें ये उपाय

तुलसी विवाह के दिन अविवाहित युवतियां अपने लिए अच्छे वर की कामना करते हुए व्रत रख सकती हैं। व्रत के दिन तुलसी के पौधे को पूजे। हो सके तो इस पौधे को हल्दी वाला दूध अर्पित करें। तुलसी मां को श्रृंगार का सामान चढ़ाएं और फिर पौधे के पास एक दीया जला लें। इस तरह से इस उपाय को सच्चे मन से पूरा करें। इससे आपकी मनोकामनाएं जरूर पूरी होंगी। ऐसी मान्यता है कि इस दिन व्रत और पूजा करने से गुरु और सूर्य के दोष खत्म होते हैं। ऐसे में विवाह के योग जल्दी बनते हैं।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

Garima Singh

लेखक के बारे में

Garima Singh
गरिमा सिंह हिंदुस्तान लाइव में ज्योतिष सेक्शन में काम करती हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है। इससे पहले वह एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर चुकी हैं। उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से टेलीविजन और रेडियो पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।