ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrology SpiritualKnow how Jupiter changes life

जानिए जीवन को कैसे बदलते हैं बृहस्पतिदेव

ज्योतिष और ज्योतिषीय गणनाओं का आधार नवग्रह हैं। व्यक्ति के जीवन को भी ये नौ ग्रह ही प्रभावित और नियंत्रित करते हैं। इन्हीं ग्रहों में से एक है बृहस्पति। हमारे जीवन के महत्वपूर्ण घटकों पर बृहस्पति का...

जानिए जीवन को कैसे बदलते हैं बृहस्पतिदेव
ज्‍योत‍िषाचार्य व‍िभोर इंदुसुत ,मेरठ Sun, 20 Jun 2021 09:39 PM
ऐप पर पढ़ें

ज्योतिष और ज्योतिषीय गणनाओं का आधार नवग्रह हैं। व्यक्ति के जीवन को भी ये नौ ग्रह ही प्रभावित और नियंत्रित करते हैं। इन्हीं ग्रहों में से एक है बृहस्पति। हमारे जीवन के महत्वपूर्ण घटकों पर बृहस्पति का अधिकार है। बृहस्पति को जीव, अपने गुरु, ज्ञान, शिक्षा, विवेक, अध्यापन, परिपक्वता, विनम्रता एवं प्रबंधन शक्ति का कारक माना गया है। हमारे शरीर में लीवर, वसा और श्रवण क्षमता को भी बृहस्पति ही नियंत्रित करता है। बृहस्पति कॅरियर या व्यवसाय में भी कुछ विशेष क्षेत्रों से जोड़ता है। यदि कुंडली में बृहस्पति मजबूत और शुभ स्थिति में हो तो ऐसे व्यक्ति अपने कॅरियर में कुछ खास क्षेत्रों में अच्छी सफलता प्राप्त कर सकता है।

यह भी पढ़ें: सूरज में हो रहा है यह बदलाव, जानिए क्या

बृहस्पति को ज्ञान और शिक्षा का कारक ग्रह तो माना ही गया है जिससे कुंडली में बृहस्पति मजबूत होने पर व्यक्ति स्वयं तो ज्ञानवान होता ही है पर यदि कुंडली में बृहस्पति अच्छी स्थिति में है तो कॅरियर को प्रभावित कर रहा हो तो ऐसे में व्यक्ति में एक टीचर के अच्छे गुण होते हैं। ऐसे में अध्यापन या टीचिंग का कार्य व्यक्ति के लिए सफलतादायक होता है। ऐसे में व्यक्ति को शैक्षणिक क्षेत्र में सफलता मिलती है। बृहस्पति को मैनेजमेंट का ग्रह भी माना गया है। इसलिए जिन लोगों की कुंडली में बृहस्पति अच्छी स्थिति में हो तो ऐसे लोगों के लिए एमबीए क्षेत्र में अच्छा कॅरियर बनाता है। बृहस्पति अच्छा होने से व्यक्ति स्वयं में अच्छा मैनेजर होता है। बृहस्पति प्रिंटिंग और संपादन कार्य का भी कारक माना गया है। कुंडली में बृहस्पति मजबूत होने पर व्यक्ति अच्छा संपादक भी बन सकता है।
कुंडली में बृहस्पति मजबूत और अच्छी स्थिति में होने पर व्यक्ति को स्टेशनरी, किताब, धार्मिक किताब, पूजन सामग्री का काम, किताब एवं पूजन सामग्री का काम और कागज से जुड़े काम फलदायक है। कुंडली में दशम भाव में हो या दशम भाव पर बृहस्पति की दृष्टि हो, बृहस्पति शनि के साथ शुभ स्थिति में हो, कुंडली में बृहस्पति केंद्र त्रिकोण में होकर स्व या उच्च राशि में हो तो ऐसे में उपरोक्त कार्य क्षेत्र व्यक्ति के लिए अच्छे या उन्नतिदायक होते हैं। 
(ये जानकारियां धार्मिक आस्थाओं और लौकिक मान्यताओं पर आधारित हैं, जिसे मात्र सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है।) 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें