ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrology SpiritualJalebi will shed the river on this day work will become

इस दिन नदी में जलेबी बहाएं, बन जाएगा काम

अगर आपकी स्त्रियों से नहीं बनती। किसी स्त्री से धोखा या मानहानि हो जाए। शुभ काम को करते वक्त कुछ न कुछ अशुभ होने लगे, आपका रूप पहले जैसा सुन्दर न रहे। लोग आपसे कतराने लगें। वाहन को नुकसान हो जाए।...

इस दिन नदी में जलेबी बहाएं, बन जाएगा काम
लाइव हिन्‍दुस्‍तान टीम,मेरठFri, 20 Oct 2017 12:22 PM
ऐप पर पढ़ें

अगर आपकी स्त्रियों से नहीं बनती। किसी स्त्री से धोखा या मानहानि हो जाए। शुभ काम को करते वक्त कुछ न कुछ अशुभ होने लगे, आपका रूप पहले जैसा सुन्दर न रहे। लोग आपसे कतराने लगें। वाहन को नुकसान हो जाए। ससुराल पक्ष से अलगाव हो जाए अथवा शुगर हो जाए तो समझिए आपका शुक्र बुरा प्रभाव दे रहा है। इसके लिए महालक्ष्मी की पूजा करें। चीनी, चावल तथा चांदी शुक्रवार को किसी ब्राह्मण की पत्नी को भेंट करें। बड़ी बहन को वस्त्र दें। 21 ग्राम का चांदी का बिना जोड़ का कड़ा शुक्रवार को धारण करें। अगर किसी के विवाह में देरी या बाधाएं आ रही हों तो जिस दिन रिश्ता देखने जाना हो उस दिन जलेबी को किसी नदी में प्रवाहित करके जाएं। इनमें से किसी भी उपाय को करने से आपका शुक्र शुभ प्रभाव देने लगेगा। किसी सुहागन को सुहाग का सामान देने से भी शुक्र का शुभ प्रभाव मिलने लगता है। हालांकि यह ध्यान रहे कि  शुक्रवार को राहुकाल में कोई भी उपाय न करें।

 (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। इन्हें अपनाने  से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें