सपने में बिजली चमकती दिखे तो यहां मिलेगी सफलता
ज्योतिष में स्वपन विचार पर बहुत से बातें कही गई है। माना जाता है कि सुबह ब्रह्म मुहूर्त में देखे जाने वाले सपने पूरे होते हैं। गहरी नींद के सपनों का संदेश भी जीवन पर पड़ता है। हर रोज सोने...
ज्योतिष में स्वपन विचार पर बहुत से बातें कही गई है। माना जाता है कि सुबह ब्रह्म मुहूर्त में देखे जाने वाले सपने पूरे होते हैं। गहरी नींद के सपनों का संदेश भी जीवन पर पड़ता है। हर रोज सोने के बाद ऐसे बहुत से सपने आते हैं जिसके बारे में सोचकर मन में कई तरह के सवाल उठते हैं। पं.शिवकुमार शर्मा के अनुसार इन सपनों के पीछे जीवन में आने वाले समय के गूढ संकेत छुपे होते हैं। बस इन्हें समझने की जरुरत है।
सुबह के समय खाई देखने से धन को नुकसान होता है। आसमान में बिजली चमकते हुए देखना व्यापार में बड़ी सफलता का संकेत है। इसी तरह यदि किसी कन्या का विदाई समारोह दिखाई दे अथवा मांस दिखाई दे या खुद को दस्ताने पहने देखें तो करोड़पति बनने का योग होता है। खेत में गेहूं की फसल पकते दिखाई देना भी सौभाग्य वृद्धि लाता है। अगर सपने में किसी को धन उधार दें, दियासलाई जलाते हुए दिखाई दें या गाय को गोबर करते हुए देखें तो धन की प्राप्ति होती है। इसी तरह हरा-भरा जंगल देखने या फूलों से भरी क्यारी भी शुभ मानी जाती है।
सपने में किसी दरवाजे को बंद होता देखना या फिर कोई आपको कमरे से बाहर निकाल कर दरवाजा बंद करते दिखाई दे तो समझिए आपका जल्द ही धन जाने वाला है। सपने में खच्चर दिखाई देना भी धनहानि होने का योग बनाता है जबकि छोटा जूता पहनना या ऐसा सपना देखना कि आपके पैर में जूता नहीं आ रहा है तो किसी स्त्री से झगड़ा होने के बाद आर्थिक नुकसान होने का संकेत करता है।
सपने में शिशु को चलते हुए देखना अथवा फल की गुठली देखना जल्दी धन मिलने का संकेत है। अगर स्वप्न में कोई स्त्री किसी पुरुष से या कोई पुरुष किसी स्त्री से संभोग करते दिखाई दे तो जल्दी ही धनराशि मिलने का संकेत है। ज्योतिषियों के अनुसार ऐसे लोगों की निकट भविष्य में लॉटरी भी लग सकती है।
(ये जानकारियां धार्मिक आस्थाओं और लौकिक मान्यताओं पर आधारित हैं, जिसे मात्र सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है।)