ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrology Spiritualif Do not selling property than do this work

प्रापर्टी नहीं बिकने से हैं परेशान तो करिए यह उपाय

यदि प्रॉपर्टी नहीं बिक रही और आप इसके लिए परेशान हैं तो यह छोटा सा उपाय आपको राहत दिला सकता है। इसके लिए आप बाजार से 86 साबुत बादाम छिलके सहित ले आइए। सुबह नहा-धोकर, बिना कुछ खाये, दो बादाम लेकर...

प्रापर्टी नहीं बिकने से हैं परेशान तो करिए यह उपाय
लाइव हिन्‍दुस्‍तान टीम,मेरठWed, 20 Jun 2018 12:37 PM
ऐप पर पढ़ें

यदि प्रॉपर्टी नहीं बिक रही और आप इसके लिए परेशान हैं तो यह छोटा सा उपाय आपको राहत दिला सकता है। इसके लिए आप बाजार से 86 साबुत बादाम छिलके सहित ले आइए। सुबह नहा-धोकर, बिना कुछ खाये, दो बादाम लेकर मन्दिर जाइए। दोनों बादाम मन्दिर में शिवलिंग या शिव जी के आगे रख दीजिए। हाथ जोडकर भगवान से प्रापर्टी को बेचने की प्रार्थना कीजिए और उन दो बादामों में से एक बादाम वापिस ले आइए। उस बादाम को लाकर घर में कहीं अलग रख दीजिए। ऐसा आपको 43 दिन तक लगातार करना है। 43 दिन बाद जो बादाम आपने घर में इकट्ठा किए हैं उन्हें बहते हुए जल में प्रवाहित कर दीजिए। इस उपाय से आपकी कामना पूरी होगी। यदि 43 दिन से पहले ही आपका सौदा हो जाए तो भी उपाय को अधूरा नही छोडना चाहिए। पूरा उपाय करके 43 बादाम जल-प्रवाह करने चाहिए। अन्यथा कार्य में रुकावट आ सकती है।

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। ये जानकारियां धार्मिक आस्थाओं और लौकिक मान्यताओं  पर आधारित हैं, जिसे मात्र सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया  गया है।)

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें