ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrology Spiritual Here Shiva and Parvati did dance

यहां शिव व पार्वती ने किया था नृत्य

संरक्षित स्मारक है। मंदिर के बाहर सुंदर हरित परिसर है। कैलाशनाथ मंदिर पल्लव कला का उत्कृष्ट नमूना है। मंदिर निर्माण में द्रविड़ वास्तुकला की छाप दिखती। वास्तु के लिहाज से ये मंदिर महाबलीपुरम के...

यहां शिव व पार्वती ने किया था नृत्य
हिन्दुस्तानWed, 28 Jun 2017 07:55 AM
ऐप पर पढ़ें

संरक्षित स्मारक है। मंदिर के बाहर सुंदर हरित परिसर है। कैलाशनाथ मंदिर पल्लव कला का उत्कृष्ट नमूना है। मंदिर निर्माण में द्रविड़ वास्तुकला की छाप दिखती। वास्तु के लिहाज से ये मंदिर महाबलीपुरम के समुद्रतटीय मंदिर से मिलता-जुलता है।

कैलाशनाथ मंदिर को आठवीं शताब्दी में पल्लव वंश के राजा राजसिम्हा या नरसिंह वर्मन द्वितीय (700 से 728 ईस्वी) ने अपनी पत्नी की इच्छा पूर्ति करने के लिए बनवाया था। मंदिर का निर्माण 658 ईस्वी में आरंभ हुआ और 705 ईस्वी में जाकर पूरा हो सका। मंदिर के अग्रभाग का निर्माण राजा के पुत्र महेंद्र वर्मन द्वितीय ने करवाया था। राजा की रुचि संगीत नृत्य और कला में काफी गहरी थी, जो इस मंदिर में परिलक्षित होती है। कई लोग ये मानते हैं कि राजसिम्हा शिव के भक्त और संत प्रवृत्ति के थे। शिव ने उनके सपने में आकर उसे मंदिर निर्माण की प्रेरणा दी थी। मंदिर में मूल आराध्य देव शिव के चारों ओर सिंहवाहिनी देवी दुर्गा, विष्णु समेत कुल 58 देवी-देवताओं की मूर्तियां हैं। कैलाशनाथ मंदिर परिसर के नैऋत्य कोण में बना है और परिसर की पूर्व एवं उत्तर दिशा पूरी तरह से खुली है। इस प्रकार की स्थिति वास्तु का एक अनुपम उदाहरण है।

शिव पार्वती की नृत्य प्रतियोगिता : मंदिर में देवी पार्वती और शिव की नृत्य प्रतियोगिता को दीवारों पर चित्रों में दर्शाया गया है। मंदिर का एकमात्र गोपुरम (प्रवेश द्वार) पूर्व दिशा में है। मंदिर के ईशान कोण में बहुत बड़ा तालाब है। मंदिर सुबह सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक खुला रहता है।

वैकुंठ की गुफा: मंदिर के मुख्य गर्भ गृह में एक गुफा है। यहां के पुजारी बताते हैं कि इस गुफा को अगर पार कर लेते हैं तो आप बार-बार जन्म के बंधन से मुक्त हो जाते हैं और सीधे वैैकुंठ की प्राप्ति होती है। 

कैसे पहुंचें : कांचीपुरम तमिलनाडु के अन्य शहरों से सड़क और रेलमार्ग दोनों से जुड़ा हुआ है। चेन्नई से इसकी दूरी करीब 70 किलोमीटर है। कांचीपुरम का सबसे नजदीकी एयरपोर्ट चेन्नई है।
अनादि अनत

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें