करिए ये उपाय, नहीं होगा घर में क्लेश
विपदा से बचाव को: यदि कोई स्त्री नियमित रूप से शनिवार को चमेली का दीपक जलाकर सुन्दर काण्ड का पाठ करती है,या किसी योग्य ब्राह्मण से करवाती है तो उसका घर, पति तथा बच्चे किसी भी प्रकार की विपदा से...
लाइव हिन्दुस्तान टीम,मेरठFri, 15 Sep 2017 12:00 PM
ऐप पर पढ़ें
- विपदा से बचाव को: यदि कोई स्त्री नियमित रूप से शनिवार को चमेली का दीपक जलाकर सुन्दर काण्ड का पाठ करती है,या किसी योग्य ब्राह्मण से करवाती है तो उसका घर, पति तथा बच्चे किसी भी प्रकार की विपदा से बचे रहते हैं। यदि साप्ताहिक ना हो सके तो भी माह में कम से कम एक बार सुंदर काण्ड घर में अवश्य ही होना चाहिए।
- गृह क्लेश से मुक्ति हेतु: परिवार में पैसे की वजह से कलह रहता हो तो दक्षिणावर्ती शंख में पांच कौड़ियां रखकर उसे चावल से भरी चांदी की कटोरी पर घर में स्थापित करें। यह प्रयोग शुक्ल पक्ष के प्रथम शुक्रवार को या दीपावली के अवसर पर करें। इससे लाभ अवश्य होगा।
- मकान खाली कराने हेतु: शनिवार की शाम को भोजपत्र पर लाल चंदन से किरायेदार का नाम लिखकर शहद में डुबो दें। संभव हो तो यह क्रिया शनिवारी अमावस्या को करें। कुछ ही दिनों में किरायेदार घर खाली कर देगा। ध्यान रहे यह क्रिया करते समय कोई टोके नहीं।
- सुख-शांति हेतु: यदि आपके परिवार में हमेशा कलह रहता हो, पारिवारिक सदस्यों में शांति ना हो तो शनिवार के दिन सुबह काले कपड़े में जटा वाले नारियल को लपेटकर उस पर काजल की 21 बिंदी लगा लें और घर के बाहर लटका दें। हमेशा घर बुरी नजर से बच कर रहेगा और हमेशा सुख-शांति रहेगी।
(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)