Hindi Newsधर्म न्यूज़प्रवचनram mandir diwali start from hanuman jayanti know about maha laxmi 3 days puja
धनतेरस से शुरू होगी महालक्ष्मी की 3 दिवसीय पूजा, राम मंदिर में इस दिन होगा दीपोत्सव का शुभारंभ

धनतेरस से शुरू होगी महालक्ष्मी की 3 दिवसीय पूजा, राम मंदिर में इस दिन होगा दीपोत्सव का शुभारंभ

संक्षेप:

अयोध्या के श्री राम मंदिर में हनुमान जयंती के साथ दीपोत्सव का शुभारंभ होगा। इससे पहले धनतेरस पर ही महालक्ष्मी की पूजा शुरू होगी, जोकि 3 दिन तक चलने वाली है। कई हफ्ते से अयोध्या में इसकी तैयारी शुरू हो चुकी है। 

Sat, 18 Oct 2025 11:53 AMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान, कमलाकान्त सुन्दरम
share Share
Follow Us on

राम मंदिर में दीपोत्सव के लिए आवश्यक सामग्रियों की आपूर्ति हो गयी है। बताया गया है कि राम मंदिर व राम दरबार सहित परकोटे के सभी छह मंदिरों, शेषावतार मंदिर व कुबेर टीला के महादेव मंदिर के अलावा परकोटे की भुजाओं पर दस हजार देशी घी के दीपक जलाएं जाएंगे। इसके अलावा सप्त मंडपम सहित पूरे परिसर में 51 हजार मोम के दीपकों को जलाने की व्यवस्था की गयी है। मोम के यह दीए राम मंदिर परिसर में लाए जा चुके हैं। इसके अलावा राम मंदिर के प्रवेश द्वारों से लेकर पूरे पथ पर सरसों तेल के दीए जलाए जाएंगे। उधर राम मंदिर की सीढ़ियों से लेकर अन्य स्थानों पर इलेक्ट्रिक बल्ब व लैंपों से पहले ही सुसज्जित कर दिया गया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

राम मंदिर में दीपोत्सव का शुभारम्भ हनुमान जी की जयंती के साथ रविवार से होगा। इसके पहले विराजमान रामलला के अस्थाई मंदिर में स्थापित हनुमान जी के श्रीविग्रह को यज्ञशाला में प्रतिष्ठित कर वैदिक आचार्यों द्वारा संकल्पित अनुष्ठान के साथ पूजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में परकोटे की दक्षिणी भुजा पर नवनिर्मित हनुमान जी के मंदिर में भी रामलला के अर्चकों के द्वारा अनुष्ठान व पूजन किया जा रहा है।

राम मंदिर में हनुमान जयंती गोधूलि बेला में मनाई जाएगी और इसी के साथ पूरा परिसर दिव्य प्रकाश की आभा से जगमगा उठेगा। इसके पहले धनतेरस पर्व पर शनिवार से राम मंदिर की यज्ञशाला में महालक्ष्मी का पूजन व दिव्य ग्रंथों का पारायण शुरू होगा। इस अनुष्ठान की पूर्णाहुति दीपावली के पर्व पर होगी। दीपोत्सव की चल रही तैयारियों के बीच दीयों को सजाने व उन्हें प्रज्ज्वलित करने के लिए निर्धारित स्वयंसेवकों को पास का वितरण शनिवार को किया जाएगा।

स्वयंसेवकों व परिसर में कार्यरत कर्मचारियों के परिजनों को वितरित किए जाने वाले पास दो तिथियों 18 व 19 अक्तूबर में ही मान्य होगी। इस दौरान पास धारक स्वयंसेवक परिसर में निर्मित परकोटे के मंदिरों के अलावा शेषावतार, सप्त मंडपम व कुबेर टीला में कुबेरेश्वर महादेव मंदिर में भी दर्शन कर सकेंगे। वहीं 20 अक्तूबर को दीपावली के मुख्य पर्व पर संगठन के ही कार्यकर्ताओं की टोली दीपोत्सव में सहभागी होगी। दरअसल त्योहार के कारण अधिकांश लोग घरों में पूजा-अर्चना के साथ पारम्परिक उत्सव मनाने में व्यस्त रहेंगे। इसके कारण कार्यकर्ताओं की टोली को रिजर्व में रखा गया है।

फिलहाल शनिवार को स्वयंसेवकों को पास वितरण के साथ परिसर में रंगोली निर्माण का काम भी अलग-अलग टोलियों के द्वारा किया जाएगा क्योंकि रविवार को दीपोत्सव के मुख्य पर्व पर निर्धारित समय में दीप प्रज्ज्वलित किया जाना जरूरी है। इसके विपरीत रंगोली बनाने में खासा समय भी लगेगा।

Garima Singh

लेखक के बारे में

Garima Singh
गरिमा सिंह हिंदुस्तान लाइव में ज्योतिष सेक्शन में काम करती हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है। इससे पहले वह एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर चुकी हैं। उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से टेलीविजन और रेडियो पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।