Hindi Newsधर्म न्यूज़आस्थाhappy choti diwali wishes sms message quotes chhoti deepawali ki shubhkamnaye sandesh
Choti Diwali 2025 Wishes: वाट्सऐप पर दोस्तों को भेजें छोटी दीवाली के ये खास मैसेज, पढ़ें टॉप 10 संदेश

Choti Diwali 2025 Wishes: वाट्सऐप पर दोस्तों को भेजें छोटी दीवाली के ये खास मैसेज, पढ़ें टॉप 10 संदेश

संक्षेप:

Happy Choti Diwali 2025: दीवाली 20 अक्टूबर को है। इससे एक दिन पहले यानी आज छोटी दीवाली मनाई जाएगी। इस दिन को नरक चतुर्दशी भी कहा जाता है। इस खास दिन पर लोग अपने सगे-संबंधियों और दोस्तों को बधाई संदेश भेजते हैं। नीचे पढ़ें ऐसे ही टॉप 10 खास संदेश…

Sun, 19 Oct 2025 09:24 AMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Happy Choti Diwali 2025 Wishes In Hindi: आज छोटी दीवाली यानी नरक चतुर्दशी है। हर बार की तरह इस बार भी दीवाली को लेकर दो डेट सामने आ रही है, जिसकी वजह से लोगों में काफी कन्फ्यूजन है। बता दें कि कल यानी 18 अक्टूबर को धनतेरस मनाया जा चुका है। आज भी आधे दिन के लिए धनतेरस का शुभ मुहूर्त है। साथ ही आज ही छोटी दीवाली भी है। आने वाले कल यानी 20 अक्टूबर को अयोध्या समेत पूरे देश में दीवाली मनाई जाएगी। बात की जाए छोटी दीवाली की तो इसे काली चौदस और रूप चौदस भी कहा जाता है। इस दिन भी लोग घरों में दीए जलाकर खुशियां मनाते हैं। इस दौरान लोग अपनों को बंधाई संदेश भी देते हैं। ऐसे ही कुछ संदेश हम आपके साथ नीचे शेयर कर रहे हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

1. दीप जलें तो आज दिलों में उजियारा हो,

हर घर में आज खुशियों का सितारा हो।

2. छोटी दिवाली आए ढेरों खुशियां दे जाए,

हर चेहरे पर आज दिन भर मुस्कान सजाए।

3. रोशन हो जाएं आपके जीवन का हर एक कोना,

छोटी दिवाली पर तुम सबसे ज्यादा खुश होना।

Happy Choti Diwali 2025

4. दीए की रोशनी में प्यार झिलमिलाए,

छोटी दिवाली पर सबका दिल मुस्कुराए।

Happy Choti Diwali 2025

5. रोशनी से भर जाए आपका हर दिन,

दुनिया है फीकी आपकी मुस्कान के बिन।

Happy Choti Diwali 2025

6. हर रात सजे उजाले का मेला,

छोटी दिवाली आज दे खुशियों का रेला।

Happy Choti Diwali 2025

7. खुशहाली का आज मिलकर दीप जलाओ,

गमों को आज खुद से दूर भगाओ।

Happy Choti Diwali 2025

8. छोटी दिवाली का प्यारा त्योहार,

लाया है अपने संग खुशियां अपार।

Happy Choti Diwali 2025

9. घर-आंगन महके, दीप दमकें,

आज रिश्ते खिलें जैसे फूल चमकें।

Happy Choti Diwali 2025

10. हर कोना रोशन, हर मन प्यारा,

छोटी दिवाली आपकी मुबारक हमारा।

Happy Choti Diwali 2025

Garima Singh

लेखक के बारे में

Garima Singh
गरिमा सिंह हिंदुस्तान लाइव में ज्योतिष सेक्शन में काम करती हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है। इससे पहले वह एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर चुकी हैं। उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से टेलीविजन और रेडियो पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।