Hindi Newsधर्म न्यूज़आस्थाHappy Choti Diwali 2025 Wishes Top 10 Message SMS for Friends and Famliy
Happy Choti Diwali 2025 Wishes: छोटी दीवाली पर भेजने के लिए 10 बेहतरीन संदेश, 7वीं वाली है खास

Happy Choti Diwali 2025 Wishes: छोटी दीवाली पर भेजने के लिए 10 बेहतरीन संदेश, 7वीं वाली है खास

संक्षेप:

Happy Choti Diwali 2025: आज छोटी दीवाली यानी नरक चतुर्दशी है। इस खास दिन को नरक चौदस के नाम से भी जाना जाता है। इस खास दिन पर लोग घरों में दीए जलाते हैं और इसी के साथ अपने सगे-संबंधियों और दोस्तों को छोटी दीवाली की शुभकामनाएं देते हैं। नीचे पढ़ें कुछ ऐसे ही चुनिंदा विशेज…

Sun, 19 Oct 2025 06:21 AMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Happy Choti Diwali 2025 Wishes: आज यानी 19 अक्टूबर को छोटी दीवाली है। इस दिन को नरक चतुर्दशी, रूप चौदस और काली चौदस के रूप में भी जाना जाता है। दीवाली से एक दिन पहले की तिथि पर ही छोटी दीवाली होती है। मान्यता है कि इस दिन भगवान कृष्ण ने नरकासुर का वध किया था। धनतेरस की ही तरह इस दिन भी लोग यम के नाम का दीपक जलाते है। इसी के साथ विशेष रूप से आज भगवान हनुमान की भी पूजा होती है। इस खास मौके पर भी लोग घर में दीए जलाते हैं। वहीं लोग अपने सगे-संबंधियों और दोस्तों को शुभकामनाएं भी भेजते हैं। छोटी दीवाली के कुछ ऐसे ही संदेश नीचे शेयर कर रहे हैं, जिन्हें आप अपनों को भेज सकते हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

1. दीये की रोशनी से एक-एक जगह का अंधियारा हो जाए दूर,

दुआ है कि आप जो चाहे वो सारी खुशी इस बार हो जाए मंजूर।

2. छोटी दिवाली का त्योहार है आया,

संग अपने इस बार ढेरों खुशियां है लाया।

3. नरक के हो जाएं बंद सारे द्वार,

यमराज दें आपको भय मुक्ति उपहार।

बढ़ें आपका सौंदर्य अपार,

खिलखिला उठे आपका पूरा परिवार।।

Happy Choti Diwali 2025

4. हंसते-मुस्कुराते दीप जलाओ,

जीवन में नई खुशियां लाओ।

दुख-दर्द अपना भूलकर,

तुम इस बार सबको गले लगाओ।।

Happy Choti Diwali 2025

5. दीये की रोशनी से चमके आपका संसार,

छोटी दिवाली इस बार लाए खुशियों की बहार।

Happy Choti Diwali 2025

6. सूरज की किरणें, खुशियों की बौछार,

चंदन की खुशबु और अपनों का प्यार।

Happy Choti Diwali 2025

7. दीपावली का त्योहार है आया,

घर-घर में खुशियां है लाया।

पांच दिन के इस पावन पर्व में,

छोटी दिवाली पर सुंदर पैगाम है लाया।।

Happy Choti Diwali 2025

8. लक्ष्मी जी विराजें आपके द्वार,

सोने-चांदी से भर जाए आपका घर-बार।।

Happy Choti Diwali 2025

9. घर-घर हो खुशहाली,

हर कोई मनाए छोटी दिवाली।

गले मिलकर सबको कहो,

आप सभी को हैप्पी छोटी दिवाली।।

Happy Choti Diwali 2025

10. पूजा से भरी थाली है,

चारों ओर खुशहाली है।

आओ मिलकर मनाएं यह पर्व,

आज आई छोटी दिवाली है।।

Happy Choti Diwali 2025

Garima Singh

लेखक के बारे में

Garima Singh
गरिमा सिंह हिंदुस्तान लाइव में ज्योतिष सेक्शन में काम करती हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है। इससे पहले वह एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर चुकी हैं। उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से टेलीविजन और रेडियो पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।