
Bhai Dooj Wishes 2025: भैया दूज पर प्यार भरे इन 10 बधाई संदेशों से भेजें शुभकामनाएं
2025 में भाई दूज 23 अक्टूबर को मनाया जाएगा और शुभ मुहूर्त दोपहर 1:13 से 3:28 बजे तक रहेगा। इस पर्व को और खास बनाने के लिए, यहां 10 प्यार भरे बधाई संदेश दिए गए हैं, जिन्हें आप व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम, एसएमएस या सोशल मीडिया के जरिए भेज सकते हैं।
भाई दूज, दीपावली के पांच दिवसीय महापर्व का अंतिम दिन, भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक है। इसे यम द्वितीया या भ्रातृ द्वितीया भी कहते हैं। पौराणिक मान्यता है कि यमराज ने अपनी बहन यमुना के आतिथ्य से प्रसन्न होकर वरदान दिया था कि इस दिन तिलक करवाने वाले भाई को दीर्घायु मिलेगी।

2025 में भाई दूज 23 अक्टूबर को मनाया जाएगा और शुभ मुहूर्त दोपहर 1:13 से 3:28 बजे तक रहेगा। इस अवसर पर बहनें भाई की लंबी उम्र के लिए तिलक करती हैं, और भाई उपहार देकर उनकी रक्षा का वचन देते हैं। इस पर्व को और खास बनाने के लिए, यहां 10 प्यार भरे बधाई संदेश दिए गए हैं, जिन्हें आप व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम, एसएमएस या सोशल मीडिया के जरिए भेज सकते हैं।
1
सबकी प्यारी बहना है और सबका प्यारा भाई है,
भैया दूज के पर्व की रौनक अलग ही छाई है।
तिलक लगाकर बहना के घर में,
भैया ने प्रेम की डोर बढ़ाई है।
भाई दूज के पावन पर्व की शुभकामना और बधाई है।
2
प्रेम की डोर से बहना बंधती, भाई के घर की रौनक है बनती
भैया दूज पर सजाकर थाली, माथे पर रक्षा का तिलक है बनती
भैया दूज की बधाई और शुभकामनाएं
3
भैया दूज का पर्व है आया, रौनक, प्रेम और खुशियां लाया
तिलक लगाए भाल पर बहना, भाई-बहन का पर्व है आया
भैया दूज की बधाई और शुभकामनाएं
4
रोली चंदन और तिलक से, पर्व मनाने आई है बहना
स्नेह अनुराग का बंधता धागा, भैया दूज का पर्व है प्यारा
भाई दूज के प्यार भरे पर्व की बधाई और शुभकामनाएं
5
भाई और बहन के प्रेम अपनत्व और अनुराग से भरे परे पर्व की बधाई
इस भैया दूज आपके और आपकी बहन में बढ़े प्यार
सुख, समृद्धि और ऐश्वर्य की हो बरसात
भाई दूज की शुभकामना और बधाई
6
प्रेम और विश्वास के बंधन को मनाओ,
जो दुआ मांगो उसे तुम हमेशा पाओ।
भाई दूज के त्योहार है, भईया जल्दी आओ,
अपनी प्यारी बहना से आकर तिलक लगवाओ।
भाई दूज के प्यार भरे पर्व की शुभकामनाएं
7
चंदन का टीका नारियल का उपहार,
भाई की उम्मीद, बहना का प्यार।
खुशी से मनाएं आप भाई दूज का त्योहार।
भाई दूज की शुभकामनाएं
8
आरती की थाली मैं सजाऊं,
कुमकुम और अक्षत से तिलक लगाऊं।
तेरे उज्जवल भविष्य की कामना करूं,
संकट ना आए तुझ पर कभी ऐसी दुआ करूं।
भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं
9
सूरज की किरणें, खुशियों की बहार,
चांद की चांदनी, अपनों का प्यार,
बधाई हो आपको, भैया दूज का त्यौहार।
10
खुशनसीब होती है वो बहन,
जिसके सिर पर भाई का हाथ होता है,
हर परेशानी में वो उसके साथ होता है,
लड़ना-झगडना फिर प्यार से मनाना,
तभी तो इस रिश्ते में इतना प्यार होता है।
भाई दूज की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।

लेखक के बारे में
Navaneet Rathaurलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




